पढ़िए आज का राशिफल 31 मई 2024: क्या करें, क्या न करें…

Horoscope

मेष राशि
राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। जीवन में चल रही उलझन में थोड़ी कमी आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि
बुध, गुरु, सूर्य, शुक्र की युति के कारण प्रयास फलीभूत होंगे। रिश्तों में निकटता आएगी। दांपत्य जीवन में रिश्ते अच्छे होंगे। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि
पारस्परिक सहयोग से सफलता मिलेगी। समाज में सम्मान में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें। घायल गाय का उपचार करा दें।

कर्क राशि
पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। शिक्षा में सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रयास सार्थक सिद्ध होगा। दिल की कम सुनो और दिमाग की ज्यादा। सुबह किसी गरीब को आटा अथवा चावल दान करें।

सिंह राशि
उच्च अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन उथल-पुथल हो सकती है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। गुस्से पर नियंत्रण रखें। सुबह हल्दी व चावल डालकर सूर्य को जल दें।

कन्या राशि
विरोधी परास्त होंगे। उपहार या सम्मान मिलने के योग हैं। रिश्तो में मजबूती आएगी। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें। घायल गाय का उपचार करा दें।

तुला राशि
आध्यात्मिक साधना सार्थक हो सकती है।दांपत्य जीवन सुख में रहेगा। किसी मित्र अथवा रिश्तेदार की वजह से तनाव मिल सकता है। सुबह किसी छोटी बच्ची को वस्त्र दान करें। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि
संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान वृद्धि हो सकती है। ऑफिस में आपके सहयोगी अथवा आपके अधिकारियों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें। बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

धनु राशि
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परंतु व्यावसायिक जीवन में प्रयास फलीभूत होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वालों को सम्मान मिलेगा। सुबह गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

मकर राशि
बहु प्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शिक्षा क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जमीन से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। कुत्तों को भोजन करा दें। घायल कुत्तों का उपचार करा दें।

कुंभ राशि
भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। घर परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। किसी मित्र तुम्हारे रिश्तेदार के कारण मन परेशान हो सकता है। शनि के बीज मंत्र का जाप करें। गरीब को भोजन करा दें।

मीन राशि
किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। घर में किसी का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। भाई बहन का सहयोग मिलेगा। गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *