मध्य प्रदेश के इस जिले में दस करोड़ की लागत से बनेगा लव-कुश मंदिर

Temple

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में 10 करोड़ रुपए की लागत से लवकुश मंदिर का निर्माण किया जाएगा। उक्त जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीटीसी ग्राउंड में कुशवाहा समाज के सम्मेलन और सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही। सागर से ही मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना 2023 का शुभारंभ किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सागर को कई सौगातें दीं। सागर जिले की 865 करोड़ की तीन नल-जल सीएम शिवराज सिंह ने भूमिपूजन किया। कुशवाहा समाज के माते मुखिया और वरिष्ठ लोगों ने सीएम का स्वागत किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सागर जिले की नरयावली विधानसभा के केरबना प्राथमिक सेवा सहकारी सीमिति से मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना का शुभारंभ किया। शिवराज सिंह चौहान ने किसानो का फॉर्म भरकर ब्याज माफ किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसान भाइयों, पिछले तीन सालों में हमने फसल बीमा योजना में 17 हजार करोड़ किसानों के खाते में जमा किए। फसल उपार्जन के लिए 94 हजार 394 करोड़ की राशि डाली। किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। जिन किसानों के कर्ज हैं, उनकी ब्याज का पैसा सरकार भरेगी। आप अपनी समिति में आवेदन करिए ब्याज का पैसा सरकार के खजाने से भरकर जीरो कर देंगे। सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना 2023 से पूरे प्रदेश में 11 लाख 19 हजार डिफॉल्टर किसान भाई-बहनों को इस योजना का लाभ मिलेगा। राज्य सरकार डिफॉल्टर किसानों के 2200 करोड़ से अधिक राशि का ब्याज माफ करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *