मध्य प्रदेश में कार पेड़ से टकराई, चार लोगों की मौत

Accident

भोपाल। मध्य प्रदेश के टिमरनी थाना क्षेत्र के ग्राम पोखरनी में एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां पर एक कार पेड़ से टकराकर झुलस गई, कार में चार लोग सवार थे, चारों की मौत हो गई। यह दुर्घटना आज सुबह साढ़े बजे की है। बताया जा रहा है कि आग इतनी भयानक थी कि किसी को कार से बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। मृतकों में दो महिला भी शामिल है। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक हरदा जिले के बरकला चारखेड़ा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, कार सवार यह परिवार शादी समारोह से वापस अपने घर की ओर लौट रहा था। इस दौरान ग्राम नौसर के पास हादसे का शिकार हो गई। पेड़ से टकराने के बाद कार में आग लग गई और धू-धू कर जलने लगी। इस दौरान कार सवार दो महिला समेत चार लोग जिंदा जल गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मारे गए लोगों के नाम अखिलेश पिता महेश कुशवाह, राकेश पिता महेश कुशवाह, शिवानी पति राकेश कुशवाह, आदर्श पिता गोलू चौधरी बताए जा रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने फायर टीम को मौके पर बुलाया। कार में लगी आग को बुझाया गया। शवों को मर्चुरी में भिजवाया गया है। मामले में जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *