भोपाल : पद्म पुरस्कारों के लिए चार विभूतियों का चयन, मुख्यमंत्री ने बताया गौरव

Award

भोपाल। भारत सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। मध्य प्रदेश की चार विभूतियों का पद्म पुरस्कारों के लिए चयन हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे राज्य के लिए गौरव बताया है। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2024 के पद्म पुरस्कारों में पद्मश्री के लिए चयनित मध्य प्रदेश की चार विभूतियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भगवती लाल राजपुरोहित, ओम प्रकाश शर्मा, सत्येंद्र सिंह लोहिया और कालूराम बामनिया ने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करके प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। इन सभी चयनित विभूतियों की उपलब्धियों पर मध्य प्रदेश वासियों को गर्व है।

उल्लेखनीय है कि भगवती लाल राजपुरोहित को मालवी संस्कृति और साहित्य पर पुस्तकों, विशेष रूप से नाटकों के लेखन के लिए, ओम प्रकाश शर्मा को पारंपरिक माच गायन शैली को रंगमंच से जोड़कर शानदार प्रस्तुतियों के लिए, कालूराम बामनिया को कबीर गायन एवं दिव्यांग प्रतिभा सत्येंद्र सिंह लोहिया को तैराकी के क्षेत्र में विशेष प्रदर्शन के लिए पद्मश्री के लिए चयनित किया गया है।

ओम प्रकाश शर्मा और भगवती लाल राजपुरोहित, उज्जैन, कालूराम बामनिया, देवास और सत्येंद्र लोहिया, भिंड जिले से हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *