मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023: बीजेपी ने 39 उम्‍मीदवारों की पहली सूची की जारी, भोपाल से ध्रुव नारायण सिंह और आलोक शर्मा को मिला टिकट

Bjp

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा होने से पहले ही अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने खासतौर से उन सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा इस लिस्ट में की है, जिन्हें पार्टी अपने लिए कमजोर मान कर चल रही है।

पार्टी ने यह नया प्रयोग इसलिए किया है ताकि कमजोर सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों को संपर्क और प्रचार करने का ज्यादा मौका मिल सके।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीजेपी ने आज गुरुवार को जारी अपने उम्मीदवारों की सूची में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने अपने 39 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है।

भोपाल बुलेटिन डॉट कॉम को मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की उत्तर विधानसभा सीट से पूर्व महापौर आलोक शर्मा और मध्य विधानसभा सीट से पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह को टिकट दिया गया है।

इसके अलावा मध्य प्रदेश की सबलगढ़ विधानसभा सीट से सरला विजेन्द्र रावत, सुमावी विधानसभा सीट से अदल सिंह कंसाना, गोहद विधानसभा सीट से लाल सिंह आर्य, पिछोर विधानसभा सीट से प्रीतम लोधी, चाचौड़ा विधानसभा सीट से प्रियंका मीणा, चंदेरी विधानसभा सीट से जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, बंडा विधानसभा सीट से वीरेन्द्र सिंह लम्बरदार, महाराजपुर विधानसभा सीट से कामाख्या प्रताप सिंह, छतरपुर विधानसभा सीट से ललिता यादव, पथरिया विधानसभा सीट से लखन पटेल, गुन्नौर विधानसभा सीट से राजेश कुमार वर्मा, चित्रकूट विधानसभा सीट से सुरेन्द्र सिंह गहरवार, पुष्पराजगढ़ विधानसभा सीट से हीरासिंह श्याम, बड़वारा विधानसभा सीट से धीरेन्द्र सिंह, बरगी विधानसभा सीट से नीरज ठाकुर, जबलपुर पूर्व विधानसभा सीट से अंचल सोनकर, को बीजेपी ने टिकट दिया है।

शाहपुरा विधानसभा सीट से से ओमप्रकाश धुर्वे, विछिया विधानसभा सीट से डॉ. विजय आनंद मरावी, बैहर विधानसभा सीट से भगत सिंह नेताम, लांजी विधानसभा सीट से राजकुमार कर्राये, बरघाट विधानसभा सीट से कमल मस्कोले, गोटेगांव विधानसभा सीट से महेन्द्र नागेश, सौसर विधानसभा सीट से नानाभाउ मोहोड, पांढुर्णा विधानसभा सीट से प्रकाश उइके, मुल्ताई विधानसभा सीट से चंद्रशेखर देशमुख, भैंसदेही विधानसभा सीट से महेन्द्र सिंह चौहान, सोनकच्छ विधानसभा सीट से राजेश सोनकर, महेश्वर विधानसभा सीट से राजकुमार मेव, कसरावद विधानसभा सीट से आत्माराम पटेल, अलीराजपुर विधानसभा सीट से नागर सिंह चौहान, झाबुआ विधानसभा सीट से भानू भूरिया, पेटलावद विधानसभा सीट से निर्मला भूरिया, कुक्षी विधानसभा सीट से जयदीप पटेल, धरमपुरी विधानसभा सीट से कालू सिंह ठाकुर, राउ विधानसभा सीट से मधु वर्मा, तराना विधानसभा सीट से ताराचंद गोयल और घाटिया विधानसभा सीट से सतीश मालवी, को टिकट दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *