मध्य प्रदेश: बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दिया बड़ा बयान, पढ़िए खास रिपोर्ट…

bjp

भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा जहां ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ निकाल रही है, वहीं कांग्रेस पार्टी ‘आक्रोश यात्रा’ निकालने जा रही है। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमें जनता का आशीर्वाद मिल रहा, इसलिए जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा, भाजपा को जनता का प्यार, आशीर्वाद और समर्थन मिल रहा है। जिनको प्यार मिलेगा, वह आशीर्वाद मांगेंगे और जिनको आक्रोश मिलेगा, वह आक्रोश यात्रा निकालेंगे।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, जनता में आक्रोश है क्योंकि कांग्रेस ने कोई वादा पूरा नहीं किया, 900 वचन पूरा ही नहीं किए, आक्रोश है, क्योंकि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था। आक्रोश है, इसलिए है, क्योंकि जनधन वो खा गए।आक्रोश इसलिए है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘जल जीवन मिशन’ जैसी योजना शुरू नहीं की।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, आक्रोश है क्योंकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में उन्होंने नाम नहीं भेजे थे, किसानों के साथ धोखा किया।

आक्रोश इसलिए है, क्योंकि पीएम आवास वापस लौटा दिए थे, संबल योजना उन्होंने बंद कर दी थी। आक्रोश इसलिए है, क्योंकि उन्होंने बहनों को भी छला, चार हजार बेटा-बेटी के जन्म के पहले और 12 हजार जन्म के बाद मिलता था, वह देना बंद कर दिया।

आक्रोश इसलिए है क्योंकि बेटियों की शादी करवाने के बाद, जो राशि दी जाती थी, वह राशि उन्होंने नहीं दी। आक्रोश इसलिए है, क्योंकि मेरे भांजे-भांजियों के लैपटॉप उन्होंने छीन लिए, साइकिल देना बंद कर दी।

आक्रोश इसलिए है कि उन्होंने हमारे जो बेटा-बेटी थे, उनके मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना ठंडे बस्ते में डाल दी। आक्रोश इसलिए है क्योंकि बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा करवाना, उन्होंने बंद कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *