पढ़िए आज का राशिफल 10 अगस्त 2023: क्या करें, क्या न करें…

Horoscope

मेष राशि (Mesh Aaj ka Rashifal)
आज अपनी आजीविका से अपने सुख साधनों में वृद्धि करेंगे। साथ ही आपके धन का खर्च माता पर भी हो सकता है। आज हायर एजुकेशन के छात्रों के लिए दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। धर्म कर्म के कार्यों में आज रुचि बढ़ेगी। परिवार के किसी सदस्य की बीमारी के चलते पैसा खर्च करना पड़ सकता है। आज परिवार के साथ समय बिताएंगे।
शुभ अंक -9
शुभ रंग- स्काई ब्लू

वृष राशि (Vrishabh Aaj ka Rashifal)
आज पूरा दिन मित्रों के साथ बिताने का प्लान बन सकता है जिसके चलते दिन के सारे शेड्यूल कैंसिल कर देंगे। हालांकि आपके लिए काम पर ध्यान देना भी बहुत जरूरी होगा। कुछ ऐसी सुविधाएं जो आने वाले समय में अपने जीवन में पाना चाहते हैं, वे भी आपको आसानी से मिल जाएंगी। घर से कहीं दूर जाना पड़ सकता है।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- बेबी पिंक

मिथुन राशि (Mithun Aaj ka Rashifal)
आज धन के खर्चे बहुत अधिक होंगे जिसकी वजह से मन चिड़चिड़ा हो सकता है। किसी कारणवश मन क्रोधित हो सकता है। खुद को डिप्रेशन से बचाएं, ज्यादा शो ऑफ से आज बचें। सोच-समझकर खर्चा करेंगे तो समय ठीक हो सकता है। आज छोटे भाई-बहन के साथ काम न करें, मतभेद हो सकता है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- पीकॉक ब्लू

कर्क राशि (Kark Aaj ka Rashifal)
सुबह से ही सारे काम भरपूर ऊर्जा और आतविश्वास के साथ करेंगे और सारे काम निपटा लेंगे। आज की हुई मेहनत भविष्य में लाभ देने वाली है, इसलिए आज कोई भी बिज़नेस डील या प्रोजेक्ट में ढील न दें। आपके लिए आज का दिन बहुमूल्य है, हर दृष्टि से काम-काज और व्यापार पर नजर रखें। हर क्षेत्र में सफलता ही सफलता मिलेगी।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- डार्क पिंक

सिंह राशि (Singh Aaj ka Rashifal)
विदेश से गुड न्यूज मिल सकती है। व्यापार में कोई डील फाइनल हो जाएगी। यदि नई जॉब के लिए जाना चाहते हैं तो आपको कॉल आ जायेगी। आप काम को महत्व देंगे, लेकिन काम को महत्व देने के साथ साथ आज आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा जिसके बिगड़ने के आसार दिखाई देते हैं।
शुभ अंक-1
शुभ रंग- संतरी

कन्या राशि (Kanya Aaj ka Rashifal)
आज राशि स्वामी की स्थिति मंगल के साथ होने से स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें और खट्टा-चटपटा खाने से बचें। अन्यथा आपको स्किन एलर्जी हो सकती है। आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकता है, संभव है कि उतना न मिलें जितना आपने मेहनत की परन्तु अपना कर्म करते रहेंगे तो सफल होंगे। पिता से विशेष लगाव रहेगा और आने वाले समय में लाभ होगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- पेस्टल ग्रीन

तुला राशि (Tula Aaj ka Rashifal)
आज खुद को मजबूत रखना बहुत जरूरी होगा अन्यथा खुद के नेगेटिव विचार आपको भारी पड़ सकते हैं। एक दम ब्लंट बोलना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें, बल्कि टाल दें। छात्रों को आज बाकी दिन से अधिक मेहनत करनी होगी तभी सफलता हाथ लगेगी, पूरी तरह कॉन्फिडेंट होकर काम करे।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- सलेटी

वृश्चिक राशि (Vrishchik Aaj ka Rashifal)
अपने लाइफ पार्टनर या रिलेशनशिप पार्टनर के प्रति प्यार उमड़ेगा। उनको लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं, उन पर धन भी खर्च करेंगे। पार्टनरशिप में बिजनेस स्टार्ट कर सकते हैं जो आगे चलकर लाभ देगा। धर्म-कर्म मे रुचि बढ़ेगी, साथ ही कॅरियर के लिए भी अच्छा दिन है।
शुभ अंक-1
शुभ रंग- गेंरुआ

धनु राशि (Dhanu Aaj ka Rashifal)
स्थान परिवर्तन के योग बने हुए हैं, या तो नौकरी या घर का परिवर्तन होता दिखाई देता है। आज पूजा और मेडिटेशन में ध्यान लगेगा, लेकिन मन कुछ उलझा हुआ सा रहेगा। पूजा पाठ का सहारा लें। लव अफेयर में परेशानी आ सकती है और लड़ाई-झगड़े की स्थिति बन सकती है। आज पिता का स्वास्थ्य बिगड सकता है, लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- डार्क चॉकलेट

मकर राशि (Makar Aaj ka Rashifal)
संतान को लेकर आप थोड़े ज्यादा पजेसिव रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी, लेकिन परेशान न हों, जीवन में सब कुछ सही होगा। हालांकि बच्चों की चलता पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा। क्रोध की अधिकता रह सकती है, पार्टनर से न उलझें। अगर कार्य की रूपरेखा बना कर चलेंगे तो आपके सारे काम बन जायेंगे।
शुभ अंक-7
शुभ रंग- रामा ग्रीन

कुम्भ राशि (Kumbh Aaj ka Rashifal)
आज पैरों मे दर्द और नर्वस सिस्टम रिलेटेड तकलीफ हो सकती है। हेल्थ पर ध्यान दें। विदेश से पैसा आने का योग बनेगा। लेकिन मित्रों पर अधिक भरोसा न करें। मां से लाभ होगा या उनके साथ समय बिताएंगे। आप जो भी करें, मान-सम्मान का ध्यान रखते हुए ही करें अन्यथा गड़बड़ हो सकती है। किसी व्यक्ति से बातचीत करते समय तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा।
शुभ अंक-4
शुभ रंग- पैरेट ग्रीन

मीन राशि (Meen Aaj ka Rashifal)
आज पूरा दिन आपका मन घर में लगा रहेगा। परिवार के साथ रहकर समय बिताएंगे। परन्तु ज्यादा खुशी में गलत शब्दो का प्रयोग न करें जिससे किसी को बुरा लग जाएं। आज मित्रों के साथ घूमने का प्लान बनेगा, साथ ही किसी छोटी यात्रा पर भी जा सकते हैं। कोर्ट कचहरी के काम में आज आपकी विजय होगी। प्रतियोगी परीक्षा में छात्रों को सफलता मिलने का योग बन रहा है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- मस्टर्ड येलो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *