मध्य प्रदेश के इस जिले में मानसून ने दी दस्तक, पढ़िए रिपोर्ट…

Monsoon

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून ने अपनी पहली दस्तक दे दी है। प्रदेश के सीहोर जिले में पिछले 24 घंटे में जिले में औसत तीन इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे ज्यादा करीब साढ़े चार इंच बारिश जिले के जावर तहसील में रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग कहना है कि अभी पांच दिन इसी तरह बारिश का दौर रहेगा।

शुक्रवार से मानसून की एंट्री हो गई है। शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर से कभी तेज-कभी धीमी बारिश का सिलसिला बना रहा। मौसम विभाग की माने तो चक्रवाती तूफान और मानसून दोनों के मिलने के कारण यहां भारी बारिश की संभावना निर्मित हुई है। जिले में जून माह की शुरुआत भीषण गर्मी के साथ हुई थी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर गया था। इसके बाद से उमस और गर्मी से लोग परेशान थे, शुक्रवार से शुरू हुई रिमझिम में तेज बारिश ने गर्मी की हवा निकाल दी है।

जिले में बीते 24 घंटे में 71 एमएम औसत बारिश दर्ज की गई है। यानी करीब तीन इंच बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश जावर तहसील में दर्ज हुई है। यहां करीब साढ़े चार इंच बारिश हुई है। वहीं सीहोर में 84 एमएम बारिश दर्ज हुई है। मौसम विभाग ने 24 जून से 29 जून तक प्रतिदिन चार इंच बारिश होने का अनुमान जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *