मोरक्को में भूकंप से 1,300 से अधिक लोगों की मौत

Earthquake

नई दिल्ली। मोरक्को में बीते शुक्रवार रात आए विनाशकारी भूकंप में 1,300 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है।

देश के आंतरिक मंत्रालय के नवीनतम अपडेट के अनुसार, भूकंप ने 1,305 लोगों की जान ले ली है और कम से कम 1,832 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 1,220 की हालत गंभीर है।

विनाशकारी भूकंप के बाद मोरक्को ने शनिवार को तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की।

मोरक्को ने 2004 के बाद से इतनी बड़ी आपदा का अनुभव नहीं किया है, जब बंदरगाह शहर अल होसेइमा में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें लगभग 630 लोग मारे गए थे।

मोरक्को के सरकारी टीवी ने कहा कि मोरक्को में शुक्रवार रात आए भूकंप में अधिकांश हताहत भूकंप के केंद्र के पास सुदूर और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों से थे, क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण बचाव प्रयासों में और बाधा आ रही है।

रॉयल मोरक्कन सशस्त्र बलों ने एक चेतावनी जारी कर निवासियों से सतर्क रहने और संभावित झटकों के मद्देनजर आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया।

सेना ने एक्स, पूर्व में ट्विटर पर लिखा, “हम झटकों की संभावना के कारण सावधानी बरतने और सुरक्षा उपायों को लागू करने के महत्व पर जोर देते हैं।”

झटकों के डर से मोरक्को के कई लोगों ने शुक्रवार की रात बाहर बिताई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *