मेष राशि
आज का दिन सामान्य से सुख एवं लाभदायक रहेगा. स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या होने की संभावना कम है. हल्की-फुल्की समस्या हो सकती है. पिछले कुछ दिनों से जो योजनाएं मन में चल रही थीं, उन्हें आज जमीन पर उतारने का साहस मिलेगा. कार्यक्षेत्र में बड़ो का सहयोग मिलेगा. आर्थिक स्थिति में स्थिरता रहेगी, परंतु अचानक खर्च सामने आ सकता है. प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा, लेकिन वाणी पर संयम रखें. विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में अच्छे प्राप्त हो सकते हैं. ग्रहों का संयोजन पढ़ाई के लिए उत्तम है.
वृषभ राशि
आज का दिन व्यावहारिक निर्णयों का है. व्यापारी वर्ग को पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है. कार्यक्षेत्र की रफ्तार धीमी रहेगी. लेकिन स्थायी प्रगति होगी. आर्थिक रूप से देखें तो आज का दिन संतोषजनक रहेगा. परिवार में किसी सदस्य की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी. प्रेम जीवन में एक- दूसरे के प्रति भरोसा मजबूत होगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर गले या गर्दन से जुड़ी परेशानी हो सकती है.
मिथुन राशि
आज ग्रह नक्षत्रों का संयोजन आपके कार्य व्यवसाय को लेकर अनुकूल बना हुआ है. आर्थिक दृष्टि से लाभ के संकेत हैं, आप चाहें किसी भी क्षेत्र से जुड़े क्यों न हो. आपकी वाणी और चतुराई आपको आगे बढ़ाएगी. किसी महत्वपूर्ण मीटिंग या चर्चा में आपकी बात को महत्व दिया जायेगा. संचार, लेखन या शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष लाभकारी रहेगा. प्रेम जीवन में रोमांटिक क्षण आ सकते हैं. स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा, पर अधिक मानसिक तनाव न लें.
कर्क राशि
आज के दिन आर्थिक मामलों में सावधानी रखें. प्रेम जीवन में अपनापन और संवेदनशीलता बढ़ेगी. भावनात्मक संतुलन बनाए रखना आवश्यक है. परिवार से जुड़ा कोई विषय मन को विचलित कर सकता है. कार्यक्षेत्र में नयी जिम्मेदारियां मिल सकती है लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी. स्वास्थ्य की दृष्टि से ग्रहों का संयोजन बहुत अच्छा नहीं है. पाचन तंत्र का ध्यान रखें. अधिक तला-भुना भोजन न लें.
सिंह राशि
आज आत्मविश्वास और उत्साह आपके व्यक्तित्व को चमकाएंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी योजना की सराहना होगी. नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. प्रेम जीवन में आकर्षण बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अत्यधिक काम से थकान संभव है. विद्यार्थियों के लिए मेहनत करके अच्छे परिणाम लेने के लिए सही समय है.
कन्या राशि
आज का दिन अपने बारे में सोचने-विचारने का है. आप अपने बुद्धि से किसी जटिल समस्या का समाधान निकाल सकते हैं. आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा सामान्य है. खर्चों पर नियंत्रण रखें. किसी नई जगह पर जाने का विचार बन सकता है. प्रेम जीवन में व्यावहारिकता और भावनाओं के बीच संतुलन बनाए रखें. स्वास्थ्य की दृष्टि से देखें तो ग्रहों का संयोजन ठीक है. कोई विशेष परेशानी नहीं होगी, पर त्वचा या एलर्जी से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है.
तुला राशि
आज चंद्रमा आपके राशि में प्रवेश कर रहे हैं. अतः आप भावनात्मक रूप से आप मजबूत रहेंगे. आज संतुलन और सामंजस्य आपके लिए सफलता की कुंजी है. साझेदारी के कार्यों में लाभ मिलने की पूरी संभावना है. कानूनी मामलों में सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. प्रेम जीवन में मधुरता और रोमांस बढ़ेगा. स्वास्थ्य सामान्य है, पर कमर या पीठ दर्द की शिकायत हो सकती है.
वृश्चिक राशि
आज आपके लिए आत्मविश्लेषण और गहराई से सोचने का दिन है. सोच-समझकर लिया गया निर्णय आपको आगे बढ़ा सकता है. कार्यक्षेत्र में कोई गोपनीय सूचना या जिम्मेदारी मिलने की संभावना बन रही है. आर्थिक मामलों में लाभ मिल सकता है, पर जोखिम उठाने का साहस करना पड़ेगा. प्रेम जीवन में भावनाएं प्रबल रहेंगी – अनावश्यक संदेह से दूरी रखें. पति-पत्नी के बीच मधुरता बढ़ेगी. एक दूसरे के प्रति आदर भाव व्यक्त करें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर मानसिक तनाव कम करने के लिए योग का अभ्यास जरूरी है.
धनु राशि
आज के दिन आप अपने कार्यक्षेत्र में विस्तार की योजना बनाने के बारे में सोच सकते हैं. आशावाद और उत्साह आपका साथ देंगे. कोई नई संपत्ति खरीदने का विचार बन सकता है. यात्रा के योग बन सकते हैं. छोटी यात्रा लाभदायक रहेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. प्रेम जीवन में एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा. विद्यार्थी वर्ग के लिए यदि ग्रहों का संयोजन देखें तो सफलता के संकेत हैं. लेकिन नियमित अभ्यास करना पड़ेगा. स्वास्थ्य के दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा, कोई गंभीर परेशानी नहीं होगी.
मकर राशि
आज आपके दिन की शुरुआत शिव आराधाना से हो सकती है. परिश्रम और अनुशासन का फल आपको पूर्ण रूप से मिलेगा. अपने से बड़ों की राय लेकर कार्य करना लाभकारी रहेगा. आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी. परिवार में कोई बड़ी जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है. प्रेम जीवन स्थिर बना रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर जोड़ों में दर्द की समस्या आपको परेशान कर सकती है. प्रतियोगी परीक्षा के लिए आज का दिन अनुकूल है.
कुंभ राशि
आज के दिन ग्रहों की स्थिति सुखद एवं अनुकूल बनी हुई है. धन-संपत्ति मामलों में स्थिति संतुलित रहेगी. मित्रों का सहयोग मिलने की पूरी संभावना है. आज आप कुछ रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रहेंगे और नए विचारों से लाभ मिलेगा. प्रेम जीवन को लेकर उत्साह बना रहेगा. किसी धार्मिक स्थान पर जाने का संयोग बन रहा है. संतान पक्ष से उन्नति के संकेत प्राप्त होंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अपनी दिनचर्या को सही तरीके से बना कर रखें.
मीन राशि
आज का पूरा दिन हंसी-खुशी से व्यतीत होगा. अपने दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे. हो सकता है कि किसी पवित्र स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन जाय. कार्यक्षेत्र में प्रगति धीरे-धीरे होगी. बहुत बड़ा ब्रेक मिलने की संभावना कम है. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर लिया गया निर्णय लाभकारी रहेगा. प्रेम जीवन में भावनात्मक निकटता बढ़ेगी. पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे. लेकिन भाषा पर नियंत्रण रखना जरूरी है. स्वास्थ्य को अगर हम ग्रहों के दृष्टि से देखें तो हल्का उतार-चढ़ाव की संभावना है -विशेषकर पैरों में दर्द या सूजन की तकलीफ हो सकती है. स्वस्थ रहने के लिए ध्यान और योग अपनी दिनचर्या में शामिल करें.

