मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कुष्ठ रोगियों के साथ मनाई दीपावली

yadav

भोपाल। दीपावली पूरे देश में उत्साह और उमंग के साथ मनाई जा रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने धार्मिक नगरी उज्जैन के कुष्ठ रोगियों के साथ दीपावली का पर्व मनाया।

दीपावली के मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन के हामूखेड़ी कुष्ठधाम पहुंचे, जहाँ उन्होंने कुष्ठ रोगियों के साथ दीपावली मनाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री यादव ने कुष्ठ रोगियों को पटाखे, मिठाई तथा उपहार भी वितरित किए। दीपावली की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर कुष्ठ रोगियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने भी दीपावली का पर्व उत्साह उमंग के साथ मनाया। कार्यक्रम में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, संजय अग्रवाल, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, अधिकारी, कर्मचारी, नागरिक गण उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि आज अपने भाई-बहनों के साथ दीपावली त्यौहार मनाने का आनंद आ रहा है। इस शुभ अवसर पर आत्मीयता की ऊष्मा से सभी का कल्याण हो। सभी स्वस्थ हो , समृद्धि की ओर अग्रसर हो।

मुख्यमंत्री यादव ने कुष्ठ रोगियों के सहायतार्थ कलेक्टर को निर्देश दिए कि प्रत्येक परिवार का नियोजित ढंग से सर्वेक्षण कराया जाए ताकि जो भी आवश्यक सहायता हो शासन उपलब्ध कराएगा। कुष्ठ रोगियों को पेंशन भी सुनिश्चित रूप से मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उज्जैन शहर में हो रहे चौमुखी विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि आज टू लेन फोरलेन सड़कों का निर्माण हो रहा है, और रोजगार के लिए फैक्ट्रियों की स्थापना हो रही है। सभी ओर विकास नजर आ रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री यादव की प्रेरणा से समाजसेवी प्रकाश यादव द्वारा प्रत्येक कुष्ठ रोगी परिवार को अपनी ओर से 21-21 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की गई।

मुख्यमंत्री ने दीपावली के दीए तथा अन्य सामग्री की खरीदी की। हामुखेड़ी से लौटते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राह में नागझिरी रोड पर उमेश की दुकान से दीपावली की सामग्री खरीदी।

मुख्यमंत्री ने दुकानदार के साथ आत्मीयता से बात करते हुए दीपावली के दीए, धानी तथा झाड़ू आदि सामग्री खरीदी। मुख्यमंत्री यादव द्वारा दुकानदार की बालिका से उसकी पढ़ाई के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा अच्छे से पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने दुकानदार तथा उपस्थित जनों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *