पढ़िए आज का राशिफल 7 मार्च 2026: क्या करें, क्या न करें…

Rashifal

मेष-चन्द्रमा तुला व सूर्य कुंभ राशि में हैं।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।यह समय सफलता का है।बिजनेस प्रगति है।छात्र कॅरियर के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे।युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें।हो सकता है कि शुक्र व मङ्गल आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है।दिवस मंगलमय है।स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृष- चन्द्रमा खष्ठम गोचर करेंगे।जाँब में थोड़ा सँघर्ष है। बिजनेस में बड़े कार्य की सम्भावना है।इमोशन से बचें।जाँब में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण रहेगा ,फिर भी आपके उच्चाधिकारी से आपका विवाद हो सकता है।वाणी व क्रोध पर संयम रखें।राहु गोचर प्रेम संबंधों में दूरियां देगा।जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।अन्न दान करें।स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

मिथुन-आज का दिन संतान की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। चन्द्रमा पँचम शुभ हैं।धार्मिक कार्यों के लिए आज का दिन थोड़ा अधिक बिजी रहेगा।रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

कर्क- चन्द्रमा चतुर्थ व गुरु द्वादश है।आज मित्रों सहित कहीं धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।मीन का शनि शुभ हैं।व्यवसाय में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है।अभी वेट करें।यदि आप रियल स्टेट ,गोल्ड या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में तनाव आ सकता है।

सिंह-चन्द्रमा इसी राशि से तृतीय गोचर में हैं।आप किसी न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट में किसी विशेष उद्देश्य की प्राप्ति को लेकर प्रयास में रहेंगे।आफिसर्स की सहायता मिलेगी।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जा सकते हैं।समय का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।बिजनेस में कोई न्यू डील मिलेगी।

कन्या- चन्द्रमा द्वितीय गोचर व गुरु दशम है।आप ब्राइट स्टूडेंट हैं।मीन के शनि घर परिवार के लिए मंगलमय हैं।आत्मविश्वास की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी।किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।।छात्र सफल रहेंगे।जाँब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा।आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। बिजनेस में थोड़ा संघर्ष है।

तुला- चन्द्रमा इसी राशि में हैं। मीडिया,बैंकिंग व आईटी जाँब से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। सूर्य इसी राशि से पँचम भाव में गोचर कर रहे हैं।शुक्र लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव करेंगे।आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।जो लीवर रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा।लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।आज असत्य व क्रोध से बचें।

वृश्चिक-चन्द्रमा व्यय भाव में हैं। चतुर्थ सूर्य घर-परिवार के लिए शुभ हैं।बिजनेस में डिस्प्यूट को लेकर मन परेशान रहेगा।घर परिवार में किसी डिस्प्यूट को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान सायंकाल तक हो जाएगा।आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। आज का उपाय -भगवान विष्णु जी जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें।पिता का आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।

धनु- गुरु सप्तम व चन्द्रमा इसी राशि से एकादश भाव में गोचर कर रहे हैं।आज जाँब में आपके अधीनस्थ मित्रों का सहयोग रहेगा। शनि इसी भाव से चतुर्थ गोचर में शुभ है।छात्र कॅरियर में अपने परफार्मेंस को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत डिनर पर रहेंगे।आज का उपाय –श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। सात अन्न का दान लाभदायक है।

मकर- चन्द्रमा कर्म भाव में गोचर कर रहे हैं।राशि स्वामी शनि तृतीय व गुरु खष्ठम हैं।बिजनेस में सफलता है। सूर्य द्वितीय भाव में है।जाँब में आपका परफार्मेंस पहले से बेहतर होगा।आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं।अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं।प्रेम में सुखद यात्रा होगी।वाहन क्रय करने का विचार आएगा।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।आज का उपाय –श्री सूक्त का पाठ करें।तिल व गुड़ का दान सहायक है।

कुम्भ- शनि इसी राशि से द्वितीय भाव में व चन्द्रमा नवम यानी भाग्य भाव में हैं।बिजनेस से खुश रह सकते हैं। चन्द्रमा लाभ की दशा में है। ऑफिस में शांतिपूर्ण तरीक़े से समस्याओं को हल करें।बिजनेस में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे।शनि व राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं।माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

मीन- चन्द्रमा अष्टम स्वास्थ्य खराब कर सकता है।।जाँब में सफलता तो है लेकिन ऑफिस में किसी बात को लेकर तनाव रहेगा।आपकी सकारात्मक सोच ही उनको सही दिशा में ले जाएगी।लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे । स्टूडेंट्स अपने कॅरियर में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें।कर्क व धनु राशि के मित्रों के योगदान का लाभ देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *