एनआईसी में नौकरी का अवसर, साइंटिस्ट के 153 पदों पर होगी भर्ती, 30 अप्रैल तक करें आवेदन

nic

नई दिल्ली। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) में नौकरी करने की ख्वाहिश रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) ने साइंटिस्ट के विभिन्न 153 पदों पर वैकेंसी निकाली है।

एनआईसी ने साइंटिस्ट के जिन 153 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें साइंटिस्ट-डी के 12 और साइंटिस्ट-सी के 141 पद शामिल हैं।

एनआईसी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया बीते बुधवार, 8 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संंबंधित पद अनुसार इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन डिग्री या साइंस (एमएससी) या कंप्यूटर एप्लीकेशन, इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी (एमई या एम-टेक), फिलॉसफी (एमफिल) या प्रासंगिक क्षेत्र में मास्टर की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास पद अनुसार अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 35 से 40 वर्ष की बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 21 नवंबर, 2022 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 67,700 से 2,09,200 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो अनारक्षित (यूआर)/ओबीसी/ईडब्लूएस के लिए 800 रुपए है। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोज करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *