नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सेमीकंडक्टर चिप निर्माण की दुनिया की सबसे बड़ी दिग्गज कंपनी एनवीडिया के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जेन्सेन हुआंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पिछले 33 वर्षों से कंपनी की कमान संभाल रहे हुआंग का इस तरह अचानक हटना टेक जगत की दुनिया में सबसे चौंकाने वाले घटनाक्रमों में से एक है। उनके इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत संबंधों के खुलासे से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय जासूसी के गंभीर आरोप तक जुड़े हुए हैं।
इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब मीडिया रिपोर्ट्स में जेन्सेन हुआंग के निजी जीवन और एलिस हुआंग (Alice Huang) नाम की एक चीनी महिला व्यवसायी के साथ उनके संबंधों को लेकर खुलासे हुए। इसके बाद हुआंग ने अपनी पत्नी के प्रति बेवफाई की बात को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया। हालांकि, मामला सिर्फ व्यक्तिगत संबंधों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके सामरिक और भू-राजनीतिक निहितार्थों ने बड़ा तूल पकड़ लिया।
जांच एजेंसियों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस चीनी महिला से जेन्सेन हुआंग के संबंध जुड़े थे, उस पर अमेरिकी खुफिया विभाग को संदेह है कि वह चीन की खुफिया एजेंसी के लिए काम कर रही थी। चूंकि एनवीडिया के पास दुनिया की सबसे उन्नत एआई चिप तकनीक और संवेदनशील डेटा मौजूद है, इसलिए अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी हो गईं। इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई (FBI) और न्याय विभाग ने आधिकारिक जांच शुरू कर दी है, साथ ही अमेरिकी संसद (कांग्रेस) की कमेटियों ने भी इस पूरे प्रकरण पर प्रशासनिक और कॉर्पोरेट जवाबदेही तय करने के लिए जांच का दायरा बढ़ा दिया है।
इस हाई-प्रोफाइल विवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ीचर्चाओं के बीच एनवीडिया के शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल देखने को मिली है। बढ़ते राजनीतिक दबाव और कानूनी मुश्किलों के चलते एनवीडिया के निदेशक मंडल ने स्थिति को संभालते हुए तुरंत कड़े कदम उठाए। कंपनी ने मुख्य वित्तीय अधिकारी कोलेट क्रेस को तत्काल प्रभाव से अंतरिम सीईओ नियुक्त कर दिया है, ताकि वैश्विक स्तर पर कंपनी के कामकाज और तकनीकी प्रोजेक्ट्स में कोई रुकावट न आए।
टेक इंडस्ट्री में जेन्सेन हुआंग को ‘एआई क्रांति का मसीहा’ माना जाता रहा है, ऐसे में उनका यह पतन और अचानक पद छोड़ना वैश्विक तकनीकी बाजार और भू-राजनीति के लिहाज से एक बहुत बड़ा मोड़ साबित हो रहा है।

