पढ़िए आज का राशिफल 29 नवम्बर 2026: क्या करें, क्या न करें…

Horoscope

मेष राशि
आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। पहले शुरू किया हुआ काम आज पूरा हो जाएगा, जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाए रखें और समय के साथ चलें। अपने जज्बात काबू में रखें, फायदा होगा। आज आपको तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेजी से मुकाबला करने की क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी। इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी, जिससे काम सरलता से पूरा हो जाएगा। घर में कई दिन से रखा हुआ कबाड़ आज बाहर कर दें, इससे पारिवारिक अनबन खत्म होगी। हाउसिंग प्रोजेक्ट पर काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आप नया वाहन लेने से पहले अपने परिवार वालों से विचार करेंगे। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा।

वृष राशि
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के कारोबारी अपनी प्लानिंग सबको न बताएं, तो सफलता जरूर हासिल होगी। आज आपके सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। इससे आप नुकसान से बचे रहेंगे। शाम को बच्चों के साथ खेलने से मानसिक उलझन कम होगी। छात्रों के लिए दिन अच्छा है, उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेशगमन कर सकते हैं। अगर आप जॉब की तलाश में हैं तो आपको मनचाही नौकरी मिलने की संभावना है। इस राशि के जो लोग मार्बल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। राजनीति से जुड़े लोग अपना रुतबा कायम रखेंगे। किसी समारोह का आयोजन होगा, जिनमें उनकी सहभागिता रहेगी।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए लकी रहेगा। आपकी नई तकनीक आपके व्यवसाय को आगे बढ़ाएगी। आज आपको आय के विभिन्न स्रोत मिलेंगे और अच्छी आमदनी होगी। कारोबार में आज कुछ ऐसी बातें सामने आएंगी जो भविष्य में फायदेमंद रहेंगी। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के नए आसार बनेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन अच्छा है। आज किसी कॉलेज से आपको टीचिंग के लिए ऑफर मिलने वाला है। आज किसी बड़े मामले पर समझौता करने और सहयोग करने के लिए तैयार रहें। शुरू किए गए ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं। आपको बाहर के ऑयली फूड से परहेज करना चाहिए, जिससे आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

कर्क राशि
आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जाएंगे, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जाएगा। आज खर्च में इजाफा बचत को ज्यादा मुश्किल बना देगा। आज कुछ निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। विवाहित आज किसी अच्छी जगह पिकनिक के लिए जाएंगे। आज जीवनसाथी आपको कोई खूबसूरत तोहफा दे सकते हैं, इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। बिजनेस को दूर-दराज तक फैलाने के लिए आज आप अपने सहयोगियों के साथ मीटिंग करेंगे, जिससे बिजनेस को आगे बढ़ाने में आ रही परेशानियां दूर होंगी।

सिंह राशि
आज का दिन अनुकूल रहेगा। इस राशि के लोग आज समझदारी से काम करेंगे तो आपको फायदा जरूर होने वाला है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नति के अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं। आज आपके मन में अधिक पैसे कमाने के नए विचार आएंगे। मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे दोस्ती में और भी मजबूती आएगी। आज किसी अजनबी पर तुरंत भरोसा न करें, वरना कोई आपके सीधेपन का फायदा उठा सकता है। आज का दिन समझ-बूझ के कदम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आवश्यकता न हो।

कन्या राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अगर आज कहीं यात्रा पर जा रहे हैं तो फायदा होने वाला है। स्वास्थ्य आज थोड़ा डाउन हो सकता है, लेकिन समय से देखभाल करने से लाभ होगा। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखना न भूलें। आज आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आपका आकर्षक और चुंबकीय व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी तरफ खींचेगा। आज दूर का कोई रिश्तेदार आपसे मिलने घर आ सकता है। आज किसी छोटी कन्या का पैर छूने से रुका हुआ सभी काम पूरा हो जाएगा। आज अपने बेटे के अच्छे करियर के लिए आपको अपना निवास स्थान चेंज करना पड़ सकता है। नए स्थान पर आपका बिजनेस ज्यादा ग्रो करेगा और आपके बेटे का करियर भी अच्छा बनेगा।

तुला राशि
आज का दिन नई सौगात लेकर आएगा। कारोबार में वृद्धि के लिए आज का दिन शुभ है। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना आज ठीक रहेगा। आसपास के लोग आज आपसे खुश रहेंगे। पुरानी टेंशन आज खत्म होगी। इस राशि के जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है। आज आप काम के प्रति सचेत रहें, कोई विरोधी आपके व्यापार को नुकसान पहुंचाने की नाकामयाब कोशिश कर सकता है। छात्रों को आज प्रोजेक्ट पूरा करने में बड़ी बहन का सहयोग मिलेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज आपको वापस मिल जाएगा, जिससे आपका बैंक बैलेंस मजबूत बनेगा।

वृश्चिक राशि
आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। जो छात्र कोई कंपटीशन एग्जाम दिए हैं, उन्हें अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। इस राशि के नवविवाहित आज किसी समारोह में आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे मिलकर मन प्रसन्न हो जाएगा। किसी नए व्यापार में माता-पिता की राय कारगर साबित होने वाली है। जीवनसाथी के व्यवहार में आज सकारात्मक बदलाव आएगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में नन्हे मेहमान के आने से उत्सव का माहौल बना रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

धनु राशि
आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। हालात के उजले पहलू की ओर देखें और आप पाएंगे कि चीजें सुधर रही हैं। कॉलेज में दोस्तों के साथ हंसी-मजाक होगा, साथ ही बीच में किसी बात को लेकर मीठी नोक-झोंक होगी। आज खुद को व्यर्थ के कामों से दूर रखें, वरना आपका अधिक समय फिजूल के कामों में निकल जाएगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। इससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी। घर के किसी सदस्य को बड़ी सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आज पैसों से रिलेटेड सारी परेशानियों का हल जल्दी ही निकल आएगा। किसी खास रिश्तेदार के घर आगमन से खुशियों का माहौल बनेगा।

मकर राशि
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज व्यापारियों के लिए दिन शुभ है। धन लाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। साझेदारी करना आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जमीन से जुड़ा कोई बड़ा मामला सुलझ जाएगा। आज ऑफिस में नई पहल करने के लिए दिन अच्छा है। लाभ होने की संभावना बन रही है। करियर में आज कुछ बदलाव होने वाला है, तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बदलना पड़ सकता है। अगर आप अपने बच्चों के लिए शादी का रिश्ता ढूंढ रहे हैं, तो आज आपको कोई अच्छा रिश्ता मिलेगा। किसी खास व्यक्ति की मुलाकात से आपको फायदा होगा। सेहत का ख्याल रखें।

कुम्भ राशि
आज का दिन नया बदलाव लाने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, अचानक धन लाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है जिसे पाकर आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। किसी ब्राह्मण को आदरपूर्वक भोजन कराने से परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आर्ट, मीडिया से जुड़े लोगों को नौकरी के नए अवसर मिलने के योग हैं। नवविवाहित आज किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाएंगे। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप वर्किंग प्लेस पर खूब मेहनत करेंगे, अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। आज आप दूसरों को अपनी बातों से आकर्षित कर लेंगे। कोई रुका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जाएगा। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परीक्षा से संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसे सुनकर आपके चेहरे खिल उठेंगे। आपकी लाइफस्टाइल में इम्प्रूवमेंट देखने को मिलेगा। आज कुछ अनुभवी लोगों से आपकी मुलाकात होगी, जिनसे कुछ नया सीखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *