पढ़िए आज का राशिफल 14 फरवरी 2026: क्या करें, क्या न करें…

Horoscope

मेष राशि

मेष राशि वालों आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। कृषकों के लिए दिन बेहतर रहेगा। सरकार द्वारा कृषि संसाधनों की प्राप्ति होने से कृषि कार्यों में प्रगति होगी। दांपत्य जीवन में खुशियों का आगाज होगा। आज अगर नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। प्रतियोगी क्षेत्र में आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। साथ ही अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए। जमीन जायदाद से जुड़ा बहुत पुराना काम आज पूरा हो जाएगा। इससे आपको हार्दिक खुशी होगी। स्वास्थ्य के नजरिये से आपका दिन अच्छा रहेगा।

वृष राशि

वृष राशि वालों आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पिछले कुछ दिनों में स्वास्थ्य से परेशान लोगों को आज काफी राहत होगी। आज ऑफिस में आपके प्रमोशन होने की खुशखबरी मिलेगी। आज घरवालों के साथ ख़ुशी का वातावरण रहेगा। आज किसी बात पर अधिक गौर न करें अन्यथा आपको उलझने होंगी। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। काम में आपका मन लगेगा। बहुत पहले किसी काम के लिए जो आपने लोन लिया था आज उसकी सारी किस्तें जमा करके आप बैंक के कर्ज से मुक्त हो जाएंगे। सिविल इंजीनियर आज किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस में तरक्की के योग बन रहे हैं। आज अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे, परिवार के लोग आपकी सराहना करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। राजनीतिक क्षेत्र में लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना कर रखें लोग आपका समर्थन करेंगे। लवमेट के बीच पहले से चली आ रही तकरार आज खत्म होगी। एक दूसरे को और बेहतर समझेंगे। आज आय में वृद्धि के कई स्रोत मिलेंगे। आज आपका स्वास्थ्य चुस्त दुरुस्त बना रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज बड़ों की राय मानना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत जल्द रंग लाएगी। इस राशि के इलेक्ट्रीशियन और अनाज के कारोबारियों को आज अधिक लाभ मिलने की संभावना है। आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान सम्मान बढे़गा। लोग आपके सरल स्वभाव की तारीफ करेंगे। संतान पक्ष से आपको बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा अच्छा होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों आज आपका दिन अच्छा गुजरने वाला है। इस राशि के टेक्नॉलॉजी के छात्र किसी टॉपिक में उलझ सकते हैं, बेहतर रहेगा आप किसी सीनियर से राय ले लें। आज कार्य क्षेत्र में कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। उनसे महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आज आपके मन में शुभ विचारों का उदय होगा। आपमें कुछ नया करने की उत्सुकता बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में दृढ़ता आयेगी। आज मनचाही वस्तु आप ले सकते हैं। आपको हाजमे से संबंधित समस्या हो सकती है, लेकिन घबराएं नहीं आज बाहर का खाना अवॉयड करें। ऑफिस में अपनी छवि और बेहतर करने का प्रयास करेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज अनावश्यक विवाद में पड़ने से बचें वरना आपकी उलझनें बढ़ सकती हैं। आज दोस्तों का भरपूर सहयोग आपको मिलेगा। पारिवारिक संबंधों में पहले की अपेक्षा अधिक गहराई और अपनापन आपको महसूस हो सकता है। आपके व्यवहार में विनम्रता और लचीलापन ही समाज में आपको सम्मान बढ़ाएगा। दांपत्य जीवन में रिश्ता पहले से और मजबूत बनेगा। जीवनसाथी से मन की बात शेयर कर सकते हैं। परिवार से दूर रहकर जॉब कर रहे लोगों को घरवालों से मुलाकात करने का मौका मिलेगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों आज आपका दिन अच्छा जाने वाला है। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों के बॉस उनकी सैलरी में इन्क्रीमेंट करने घोषणा करेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज पारिवारिक सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपके द्वारा लिए गए निर्णय में परिवार का भरपूर सपोर्ट मिलेगा। आज घर की जरूरी सामग्री लेने मार्केट जा सकते हैं जहां किसी दोस्त से भेंट होगी। स्वास्थ्य के नजरिये से दिन ऊर्जा से भरा रहने वाला है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपकी कड़ी मेहनत सफलता दिलाएगी जिससे आपके मनोबल में वृद्धि होगी और व्यापार की शिथिलता से आपको राहत मिलेगी। होटल रेस्टॉरेंट के बिजनेस में आज सेल दोगुनी होगी। आज शाम आप दोस्तों के साथ डिनर पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आज आपके स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। अगर आप चांदी से बना रत्न खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में किए जाने वाले आज आपके सभी प्रयत्न सफल होंगे। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि वालों आज आपका दिन शुभ फलदायक साबित होगा। किसी काम के लिए आज आप कई बड़े फैसले ले सकते हैं। आज आपकी सूझबूझ और मेहनत से पड़ोस में चल रहे काफी पुराने विवाद का निपटारा हो जायेगा। रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक पक्ष बेहतर होगा। अपने जीवनसाथी को किसी मामूली बात पर डांटने की बजाय विनम्रता से समझाएं इससे आप दोनों के बीच भरोसा और अंडरस्टैंडिंग बेहतर होगी। पारिवारिक सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। घर बनवा रहे लोगों का काम प्रगति से आगे बढ़ेगा। नई-नई चीजों की ओर आपका ध्यान आकर्षित होगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों आज आपका दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। आज मनपसंद कपड़े लेने की ओर आपका ध्यान आकर्षित होगा। बेटी का उसके मनचाहे फील्ड में सेलेक्शन होने के योग बन रहे हैं। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आज जल्दबाजी के चक्कर में काम गलत हो सकता है। ध्यान से काम करने की आवश्यकता है। आपकी जीवनशैली में पहले से अनुकूल परिवर्तन आएगा। मैकेनिकल इंजीनियर्स पुराना काम पूरा करके नए टारगेट की जिम्मेदारी मिल सकती है।

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि वालों आज आपका दिन मिला जुला अनुभव देने वाला रहेगा। राजनीति में आज आपके कार्यभार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। दांपत्य जीवन की अनबन आज समाप्त होगी। आज बड़ों की बात ध्यान से सुनें बात को बीच में न काटें। इस राशि के लव मेट शाम को शॉपिंग पर जायेंगे। दिन मनोरंजन से भरपूर रहेगा। कपड़े के व्यापार में पहले से अधिक लाभ होने के आसार हैं। ग्राहकों के प्रति अपने व्यवहार को मधुर बनाना चाहिए। सामाजिक सेवा क्षेत्र में आपको नई जान पहचान मिलेगी। ऑइली खान पान को अवॉयड करें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी।

मीन राशि

मीन राशि वालों आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज सबके प्रति स्नेह पूर्वक रहें। आज समझदारी से बातों को समझेंगे। आज आपके लिए आय के नए मार्ग प्रदर्शित होंगे। विद्यार्थियों की आज लेखन कार्य में रुचि बढ़ेगी। आप किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। हार्डवेयर के कारोबारियों का काम अच्छा चलेगा। आज कुछ जानकार लोगों से आपकी जान पहचान बढ़ेगी। दांपत्य जीवन की अनबन आज समाप्त होगी। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *