मेष राशि:-
आपके या आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कमी आ सकती है. आज आप अपनी योग्यता और बुद्धिमत्ता के आधार पर सफलता हासिल करेंगे. साथ ही परिवार के साथ अच्छा तालमेल रहेगा.
वृषभ राशि:-
आज आपके किसी के साथ मतभेद हो सकते हैं. साथ ही अपनों के साथ वैचारिक तालमेल खराब होने की स्थिति बनी हुई है. इसके अलावा आपको या परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
मिथुन राशि:-
आज के दिन शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में आपको दृढ़ सफलता प्राप्त होगी. साथ ही परिवार के सदस्यों से हर संभव सहयोग मिलता रहेगा. इसके अलावा घर-परिवार या रिश्तेदारी में किसी प्रकार का मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है.
कर्क राशि:-
आज आपको कई सुखद समाचार मिलेंगे. भाग्य आपका अच्छा साथ देगा. कोई नया काम शुरू करने के लिए ये दिन बहुत अच्छा है. आज परिवार के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत होगा.
सिंह राशि:-
आज आपकी शक्ति और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. साथ ही नौकरी को लेकर शुभ समाचार मिलने के योग हैं. बता दें कि ये समय अपने घर के बड़े से सलाह लेकर काम शुरू करने का है.
कन्या राशि:-
आज आपके साथ कोई अनहोनी घटना घटित हो सकती है. आज आप काले और नीले रंग के वस्त्र पहनने और बेवजह की यात्रा करने से बचें.
तुला राशि:-
छोटी-छोटी बातों पर घर वालों से मतभेद हो सकते हैं. आज आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और फिजूल की यात्रा करने से बचें. उम्मीद है कि यात्रा में आपका आज धन अधिक खर्च होगा.
वृश्चिक राशि:-
पिता के साथ किसी पारिवारिक मसले को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर बोलें. हालांकि, सेहत ठीक रहेगी और जीवन में प्यार दस्तक देगा.
धनु राशि:-
आज के दिन घर-परिवार या किसी रिश्तेदार के यहां मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हो सकता है. साथ ही नौकरी को लेकर शुभ समाचार मिलने के योग हैं.
मकर राशि:-
परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. कहीं घूमने-फिरने की योजना बन सकती है. हालांकि, पेट से संबंधित तकलीफें होने की संभावना है.
कुंभ राशि:-
आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधान रहना होगा. इस समय आपके ऊपर किसी प्रकार का आरोप लग सकता है. दिनभर आपके मन में नकारात्मक विचार रहेंगे, जिसके कारण मानसिक शांति नहीं मिलेगी.
मीन राशि:-
आज आप अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, अन्यथा दूसरों से झगड़ा हो सकता है. इस समय परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है. साथ ही आपके खुश रहने की संभावना कम है.

