मेष राशि
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। करियर के मामले में आप अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां ले सकते हैं। हालांकि, उनको पूरा करने की भी आप पूरी कोशिश करेंगे। छात्रों की मेहनत आज रंग लाएगी, उन्हें आज बहुप्रतीक्षित परीक्षा परिणाम में सफलता प्राप्त होगी। कॉलेज स्टूडेंट्स अपने भविष्य की योजनाओं के बारे में टीचर्स का मार्गदर्शन ले सकते हैं। व्यवसाय में आपको माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। आप किसी जरूरी सामान की खरीददारी कर सकते हैं। इस राशि के विवाहित साथ में कुछ बेहतरीन पल बिता सकते हैं।
वृषभ राशि
आज आपका दिन आपके लिए राहत पूर्ण रहने वाला है। आपके पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। इस राशि के कम्प्यूटर की शॉप चलाने वाले लोगों के लिये दिन अत्यन्त महत्वपूर्ण रहने वाला है आपको किसी बड़ी कंपनी से अच्छा ऑर्डर मिल सकता है। छात्रों को अपनी किसी प्रतिभा के लिए पुरस्कार मिल सकता है। पड़ोसी आपके शुभ कामों में आपकी मदद कर सकते हैं। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापारी वर्ग किसी नये काम की शुरुआत कर सकता है। कुछ लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा है।
मिथुन राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप घरेलू चीजों को खरीदने के लिये मार्केट जा सकते हैं। आपके बच्चे आपको हर तरह से सपोर्ट करेंगे। महिलाओं के लिये दिन बेहतरीन रहेगा। आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त हो सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। अगर आप राजनीति के क्षेत्र में हैं तो आप सक्रिय भूमिका निभाएंगे। आज कहीं बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। कानूनी मामलों में सही सलाह के लिये किसी अनुभवी की राय लें। इस राशि के विवाहित आज किसी रेस्टोरेंट में डीनर का प्लान बना सकते हैं। आज आपको अपने स्वास्थ के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।
कर्क राशि
आज आपका दिन ठीक ठाक रहेगा। ऑफिस में किसी से भी व्यर्थ की बहस करने से बचने का प्रयास करें। आपको अपने गुस्से पर भी कंट्रोल रखना होगा। गुस्से में आपका काम बिगड़ सकता है। किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो किसी जानकार की सलाह जरूर ले लें। कलाक्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन बढ़िया रहेगा। आप किसी सांस्कृतिक समारोह में भाग ले सकते हैं। बुजुर्ग लोग किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। यदि आज आप किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने की सोच रहे हैं तो दोस्त की मदद से कर सकते हैं।
सिंह राशि
आज किसी खास व्यक्ति से आपकी उम्मीदें बढ़ी हुई रहेंगी और वह व्यक्ति आपकी उम्मीदों कहर उतरेगा। किसी तरह के वाद विवाद में फसने से बचने का प्रयास करें। साथ ही जो भी काम करें अपने दम पर करें, खुद पर भरोसा रखें सफलता अवश्य मिलेगी। आज किसी से मदद लेने से बचें। छात्रों के लिये दिन सामान्य रहेगा पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी। आप किसी स्कूल या कॉलेज के प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। आज आपको अपने घर के बड़े बुजुर्गों के खान पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है, डॉक्टर के अनुसार मेडिसिन्स टाइम पर देते रहें साथ ही छोटे बच्चों की सेहत का भी थोड़ा ध्यान रखें। व्यापार में अच्छी आमदनी होने के आसार है।
कन्या राशि
आज आपकी ऊर्जा का स्तर बेहतर रहेगा। आपका काम कम समय में पूरा हो जाएगा। आपके काम से लोग प्रभावित होंगे और आपकी कार्यकुशलता सराहनीय रहेगी। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा, परिवार में भी सब लोग आपके पक्ष में रहेंगे। आप किसी रिश्तेदार के यहां फंक्शन में जा सकते हैं। विवाहित लोगों की जिंदगी में सब कुछ अच्छा रहेगा। बिजनेस में लिये गये फैसले कारगर साबित होंगे आज बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। बॉस आपके अच्छे व्यवहार की तारीफ करेंगे।
तुला राशि
आज आपका मन लेखन कार्यों में रहेगा। आप किसी पुरानी अधूरी रचना को फिर से पूरा कर सकते हैं, इससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा। कॉलेज में किसी काम के लिये पुरस्कार दिया जाएगा। आप आगे की पढ़ाई के लिये पूरी मेहनत करेंगे आपका विदेश जाने का सपना पूरा होगा। आज के दिन पैसों के लेन देन में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। ऑफिस में किसी के साथ तकरार की स्थिति बन सकती है। अपनी राय दूसरों के सामने रखें, लेकिन दूसरों की राय को भी महत्व जरूर दें, इससे स्थिति ठीक रहेगी, पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। पहले से बनाई हुई योजनाओं के पूर्ण होने के योग बन रहे हैं। आप किसी नए काम शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। परिवार में सबके साथ आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। स्टूडेंट्स अपना प्रोजेक्ट पूरा करने के लिये किसी मित्र से सहयोग मांग सकते हैं। ऑफिस में स्थिति ठीक बनी रहेगी। आप अपना काम कम समय में पूरा कर लेंगे और पारिवारिक और ऑफिसियल जिम्मेदारियों में तालमेल बना रहेगा। आप सामाजिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी।
धनु राशि
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। बिजनेस के मामले में आपको किसी नजदीकी दोस्त से मदद मिलेगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। नव विवाहित किसी ट्रिप का प्लान बनाएंगे। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। छात्र किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। आपको सफलता भी मिलेगी। अगर आप जॉब करने के बारे में सोच रहे हैं तो ये समय बेहतर है। आप किसी अच्छी जगह पर अप्लाई कर सकते हैं। आर्थिक तौर पर आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। आपको संतान से पूरा सहयोग मिलेगा।
मकर राशि
आज मेहनत से किये हुए काम पूरा होने की उम्मीद है, जिससे आपको काफी राहत मिल सकती है, लेकिन आपको समय के प्रति थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। किसी कार्य में अधिक समय लगाने से दूसरे काम अधूरे रह सकते हैं। आप किसी से मदद मांगने में ना हिचकें। सबके साथ अच्छा व्यवहार बनाये रखें। पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं तो अपने पार्टनर से किसी जरूरी मुद्दे पर बात कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में एक दूसरे के प्रति सम्मान बनाये रखना चाहिए। मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है। अपने गुरु के मार्गदर्शन से करियर में आपको सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आप किसी नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं, दिन अच्छा रहेगा। आपको काम के बेहतरीन मौके मिलेंगे। जो लोग जॉब कर रहे हैं उन्हें किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। ज्वैलरी का व्यापार कर रहे लोगों को फायदा होगा। करियर के मामले में गुरु से पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी नये कोर्स की जॉइनिंग के बारे में सोच सकते हैं। माता पिता आपके हर कदम पर साथ होंगे। भौतिक सुख सुविधाओं में इजाफा होगा। कारोबार में भी तरक्की के योग बन रहे हैं।
मीन राशि
आज आपकी किस्मत आपका साथ देगी। आपके सारे काम आसानी से पूरे होते दिखेंगे। अपने भविष्य के लिए योजना बना सकते हैं। काम के प्रति सोच विचार में दोस्तों का भी सहयोग मिल सकता है। आज आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। इस राशि के बिजनेसमैन कुछ बड़े लोगों से मिल सकते हैं आपकी मुलाकात सफल रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। छोटे बच्चे अपने दोस्तों के साथ खेलने में बिजी रह सकते हैं। सहयोगी कर्मचारी काम में मदद करेंगे। घर परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।

