सीएम मोहन यादव बोले, ‘मध्य प्रदेश में जल्दी लागू होगी यूसीसी’

mohan

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य में जल्द समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की बात कही। आपको बता दें यदि मध्यप्रदेश में यूसीसी लागू होता है, तो वह देश में यूसीसी लागू करने वाला चौथा राज्य बन जाएगा। सीएम ने आगे कहा मध्य प्रदेश उन अनुकूल प्रदेशों में से एक है, जहां UCC लागू होना चाहिए। UCC को लेकर वेबसाइट भी लॉन्च की गई है। प्रदेश की जनता अपना सुझाव जरूर दे। देश में अभी तीन राज्यों उत्तराखंड-गुजरात और असम ने UCC को अपनाया है। हम राज्य में UCC लागू करेंगे।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा सुप्रीम कोर्ट की रिटायर जस्टिस के नेतृत्व में अलग-अलग विद्वानों को मिलाकर कमेटी बना दी गई है। यह कमेटी विभिन्न जिलों में जाकर सभी धर्मों के लोगों से सुझाव ले रही है। उनकी रिपोर्ट का संकलन करने के बाद हम चाहेंगे कि जल्दी से जल्दी UCC मध्य प्रदेश में लागू हो जाए। राज्य की इच्छा है कि इसे लागू होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार जन-कल्याणकारी कामों को लगातार आगे बढ़ा रही है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा प्रदेश सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। UCC को लेकर कमेटी बना दी गई है। यह कमेटी धार्मिक लोगों से राय ले रही है। मध्य प्रदेश में इसे लागू किया जाएगा। उन्होंने इसके समर्थन में कहा आज धार्मिक-सामाजिक-पारिवारिक रूप से भिन्न-भिन्न मतों की जरुरत नहीं है। आज जरूरत यूसीसी की ओर बढ़ने की है। सीएम ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि कमेटी को अपने सुझाव अवश्य दें। जनता वेबसाइट पर अपने सुझाव जरूर साझा करे।

सीएम डॉ यादव ने मीडिया के सामने कहा कि यूसीसी मध्य प्रदेश में लागू की जा रही है। हमारे राज्य में चाहे पारिवारिक परंपराएं हों, चाहे भिन्न-भिन्न धार्मिक केस हों, चाहे बहनों के तलाक के केस हों,आज वैधानिक और सामाजिक रूप से इनमें भिन्नता की आवश्यकता नहीं है। मौजूदा समय में हमें समान नागरिक संहिता की ओर बढ़ने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *