मेष राशि
मेष राशि के जातकों का आज का दिन काफी शुभ और ऊर्जावान रहेगा। कारोबार और व्यापार में अच्छा लाभ मिल सकता है। अटके काम पूरे होंगे। नए अवसर मिलने की संभावना है। बेरोजगारों को नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। खर्च या यात्रा हो सकती है। परिवार में खुशियां रहेंगी, स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के आज के दिन धन और सुख-समृद्धि बढ़ने के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन आगमन के रास्ते खुलेंगे। परिवार से अच्छी सलाह मिलेगी। घरेलू कार्यों में समय बिताना पड़ेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। परिवार के साथ समय बिताएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन मिश्रित रहेगा। घर और बाहर दोनों जगह भागदौड़ रहेगी। काम का बोझ बढ़ सकता है। लेकिन प्रयासों से सफलता मिलेगी। संतान पक्ष का ध्यान पढ़ने-लिखने में लगेगा। परिवार के साथ समय बिताएं, छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, खासकर पेट या सिरदर्द की शिकायत हो सकती है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में मुनाफा होगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति दिखेगी। धन प्राप्ति से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। भावनात्मक रूप से संतुलित रहें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। लेकिन गुस्से या जल्दबाजी से बचें। परिवार में सुख रहेगा, आर्थिक स्थिति स्थिर होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन आराम जरूरी है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को आज के दिन लाभ होगा। नौकरी या बिजनेस में मेहनत रंग लाएगी। लेकिन खर्च पर काबू रखें। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा, प्रेम जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य में छोटी दिक्कत आ सकती है, सतर्क रहें।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों का आज का दिन अनुकूल है। धन लाभ, प्रेम और रिश्तों में मधुरता आएगी। कार्य में सफलता मिलेगी। लेकिन कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परिवार खुश रहेगा
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। रहस्यपूर्ण मामलों में सफलता। लेकिन भावनाओं पर काबू रखें। करियर में प्रगति होगी। धन का योग है। परिवाक के साथ कही बाहर जा सकते है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन तनाव से बचें।
धनु राशि
आज के दिन धनु राशि के जातकों पर घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। इच्छाएं हावी हो सकती हैं। दूसरों की मदद करेंगे। परिवार में सुख रहेगा, लेकिन खर्च पर ध्यान दें। स्वास्थ्य सामान्य, मानसिक शांति बनाए रखें।
मकर राशि
मकर राशि वालों का आज का दिन मेहनत वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन धैर्य रखें। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। परिवार से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, थकान हो सकती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। नए विचार से काम में तारीफ मिलेगी। रिश्तों में मधुरता। धन का प्रवाह ठीक रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा, लेकिन आराम लें।
मीन राशि
मीन राशि वालों का आज का दिन भावुक और आध्यात्मिक रहेगा। परिवार में खुशियों का आगमन हो सकता है। कार्य में सफलता मिलेगा। लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, ध्यान-प्रार्थना फायदेमंद।

