मेष राशि
आज के दिन ग्रह गोचर को देखें तो सूर्य का मीन राशि में स्थित होना आपके व्यय और चिंतन से जुड़े भाव को सक्रिय कर रहा है, वहीं मंगल, बुध और राहु का कुंभ राशि में गोचर आपके सामाजिक दायरे और योजनाओं को गति दे सकता है. दिन के प्रारंभ में चंद्रमा के मकर राशि में रहने से कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, किंतु शाम में चंद्रमा के कुंभ में प्रवेश करने से मित्रों और संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना बढ़ेगी. व्यापार से जुड़े लोगों को नई योजनाओं पर विचार करने का अवसर मिल सकता है. विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य है, लेकिन एकाग्रता बनाए रखना आवश्यक होगा. आर्थिक मामलों में अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें. पारिवारिक जीवन में सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रह सकती है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा किंतु मानसिक थकान हो सकती है. छोटी यात्रा का योग भी बन सकता है.
वृषभ राशि
सूर्य और शुक्र का मीन राशि में गोचर आपके लिए लाभ और नए संपर्कों के अवसर बढ़ाने वाला बन सकता है. मंगल और बुध का कुंभ में होना कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ाएगा, जिससे नौकरीपेशा वाले लोगों को वरिष्ठों की ओर से नई जिम्मेदारी मिल सकती है. दिन के पहले भाग में चंद्रमा के मकर राशि में होने से योजनाएं बनने की स्थिति रहेगी जबकि सायंकाल में चंद्रमा के कुंभ में प्रवेश करने से से कार्यों में गति आएगी. व्यापार में धीरे-धीरे लाभ के संकेत बन सकते हैं. विद्यार्थि पढ़ाई में नियमितता बनाए रखें. आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी. परिवार में सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंधों में समझदारी बनाए रखना बेहतर रहेगा. स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें.
मिथुन राशि
गुरु का आपकी राशि में गोचर आपको ज्ञान और अवसर दोनों प्रदान कर रहा है. सूर्य का मीन राशि में होना कार्यक्षेत्र में नई संभावनाओं की ओर संकेत देता है. मंगल और बुध का कुंभ में रहना आपके लिए भाग्य और योजनाओं को सक्रिय कर सकता है. दिन के प्रारंभ में चंद्रमा मकर में होने से आर्थिक मामलों पर ध्यान देना पड़ सकता है, लेकिन शाम को चंद्रमा के कुंभ में प्रवेश से नए अवसरों के संकेत मिल सकते हैं. व्यापार में नए संपर्क बन सकते हैं. विद्यार्थी पढ़ाई में उत्साह महसूस करेंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए समय प्रेरणादायक हो सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं. पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
कर्क राशि
आज के ग्रह गोचर के अनुसार सूर्य और शुक्र का मीन राशि में स्थित होना आपके लिए भाग्य और आध्यात्मिक रुचि को बढ़ा सकता है. मंगल और बुध का कुंभ में होना आर्थिक मामलों में सतर्कता की सलाह दे रहा है. दिन के पहले भाग में चंद्रमा मकर में होने से साझेदारी और संबंधों से जुड़े विषय सक्रिय रह सकते हैं जबकि शाम के बाद चंद्रमा के कुंभ में जाने से वित्तीय मामलों पर ध्यान देना आवश्यक होगा. व्यापार में नई योजना बन सकती है, लेकिन जल्दबाजी से बचना उचित रहेगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई में मेहनत करनी पड़ेगी. आर्थिक मामलों में सोच समझकर निर्णय लें. परिवार में किसी विषय पर चर्चा हो सकती है. प्रेम जीवन में भावनात्मक निकटता बढ़ सकती है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
सिंह राशि
केतु का आपकी राशि में स्थित होना आपको आत्ममंथन की ओर प्रेरित कर सकता है, जबकि सूर्य और शुक्र का मीन में होना आर्थिक योजनाओं पर ध्यान दिला सकता है. मंगल और बुध का कुंभ में गोचर आपके साझेदारी और संबंधों के क्षेत्र को सक्रिय कर रहा है. दिन के प्रारंभ में चंद्रमा मकर में होने से कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी, जबकि शाम को चंद्रमा के कुंभ में जाने से संबंधों में मधुरता बढ़ सकती है. व्यापार में नए समझौते बनने के संकेत हैं. विद्यार्थियों के लिए दिन प्रेरणादायक हो सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
कन्या राशि
आज के ग्रह गोचर के अनुसार सूर्य और शुक्र का मीन में गोचर आपके संबंधों और साझेदारी के मामलों को सक्रिय कर रहा है. मंगल और बुध का कुंभ में होना कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियों की ओर संकेत देता है. दिन के पहले भाग में चंद्रमा मकर में होने से रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है जबकि शाम को चंद्रमा के कुंभ में प्रवेश से कामकाज की गति तेज होगी. व्यापार में नई संभावनाएं दिखाई दे सकती हैं. विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. परिवार में सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
तुला राशि
सूर्य और शुक्र का मीन राशि में गोचर आपके कार्यक्षेत्र और दैनिक जीवन को प्रभावित कर रहा है. मंगल और बुध का कुंभ में होना रचनात्मक कार्यों और योजनाओं को बढ़ावा दे सकता है. दिन के पहले भाग में चंद्रमा मकर में होने से पारिवारिक विषयों पर ध्यान देना पड़ सकता है जबकि शाम को चंद्रमा के कुंभ में जाने से मन प्रसन्न रहेगा. व्यापार में लाभ के संकेत हैं. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है. परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
वृश्चिक राशि
आज के ग्रह गोचर के अनुसार सूर्य और शुक्र का मीन में गोचर आपके लिए रचनात्मकता और उत्साह बढ़ाने वाला है. मंगल और बुध का कुंभ में होना पारिवारिक और संपत्ति से जुड़े मामलों को सक्रिय कर सकता है. दिन के प्रारंभ में चंद्रमा मकर में होने से संवाद और संपर्क बढ़ सकते हैं, जबकि शाम को चंद्रमा के कुंभ में जाने से घर परिवार से जुड़े विषय प्रमुख रह सकते हैं. व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं. विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है. आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
धनु राशि
गुरु का मिथुन में होना आपके संबंधों और समझौतों को प्रभावित कर रहा है. सूर्य और शुक्र का मीन में गोचर पारिवारिक जीवन को सक्रिय कर सकता है. मंगल और बुध का कुंभ में होना संपर्क और यात्राओं को बढ़ावा दे सकता है. दिन के पहले भाग में चंद्रमा के मकर में होने से आर्थिक विषयों पर ध्यान रहेगा. जबकि शाम को चंद्रमा के कुंभ में प्रवेश से संवाद और संपर्क बढ़ सकते हैं. व्यापार में नए संपर्क लाभदायक हो सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
मकर राशि
आज के दिन के ग्रह गोचर को देखें तो सूर्य और शुक्र का मीन में होना आपके लिए संवाद और योजनाओं को सक्रिय कर सकता है. मंगल और बुध का कुंभ में गोचर आर्थिक मामलों पर ध्यान दिला रहा है. दिन के प्रारंभ में चंद्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा जबकि शाम को चंद्रमा के कुंभ में जाने से आर्थिक विषयों पर ध्यान देना होगा. नौकरी और व्यवसाय में धीरे-धीरे प्रगति के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. परिवार का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
कुंभ राशि
मंगल, बुध और राहु का आपकी राशि में स्थित होना आपको अत्यधिक सक्रिय बना सकता है. सूर्य और शुक्र का मीन में गोचर आर्थिक योजनाओं को प्रभावित कर रहा है. दिन के पहले भाग में चंद्रमा के मकर में होने से मानसिक चिंतन अधिक हो सकता है. लेकिन शाम को चंद्रमा के आपकी ही राशि में प्रवेश से आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ेगी. व्यापार में नई योजनाएं बन सकती हैं. विद्यार्थियों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी.
मीन राशि
सूर्य, शुक्र और शनि का आपकी राशि में स्थित होना आपके व्यक्तित्व और निर्णय क्षमता को मजबूत बना सकता है. मंगल और बुध का कुंभ में होना आंतरिक चिंतन और योजनाओं को सक्रिय कर सकता है. दिन के प्रारंभ में चंद्रमा के मकर में होने से मित्रों और योजनाओं पर ध्यान रहेगा. जबकि शाम को चंद्रमा के कुंभ में जाने से एकांत या चिंतन का समय मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं. व्यापार में लाभ की संभावना है. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है. परिवार का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

