मध्य प्रदेश: पुलिस कॉन्स्टेबल के 697 पदों पर आवेदन शुरु, 19 अप्रैल तक फॉर्म भरें

Constable

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग ने बैंड शाखा में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 679 पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 5 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 19 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन वेबसाइट mppolice.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती उन युवाओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जो पुलिस विभाग में करियर बनाना चाहते हैं और संगीत से जुड़े कौशल रखते हैं।

भर्ती के तहत कुल 679 पदों का वितरण इस प्रकार है: सामान्य वर्ग के लिए 184 पद, OBC के लिए 183 पद, SC के लिए 108 पद, ST के लिए 136 पद और EWS वर्ग के लिए 68 पद निर्धारित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 19 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग रखा गया है। सामान्य और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि SC, ST और OBC वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके अलावा MP ऑनलाइन पोर्टल पर 150 रुपये शुल्क अलग से देना होगा।

योग्यता के मामले में उम्मीदवारों के लिए इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। हालांकि, कुछ पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास रखी गई है। मध्य प्रदेश पुलिस में बैंड शाखा में कांस्टेबल पदों के लिए यह भर्ती उन सभी युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो संगीत और सुरक्षा सेवा दोनों में करियर बनाना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *