अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला

share

मुंबई। अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बुधवार को लाल निशान में हुई। सुबह 9:22 पर सेंसेक्स 407 अंक या 0.52 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,772 अंक और निफ्टी 134 अंक या 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,264 पर था।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बिकवाली देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 169 अंक या 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 62,116 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 55 अंक या 0.29 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 19,164 अंक पर था।

सूचकांकों में सबसे अधिक दबाव ऑयल एवं गैस और ऑटो स्टॉक्स पर देखा जा रहा था। निफ्टी ऑयल एंड गैस और निफ्टी ऑटो टॉप लूजर थे। इसके बाद निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी मीडिया, निफ्टी पीएसई, निफ्टी कमोडिटीज और निफ्टी एफएमसीजी लाल निशान में थे। निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी आईटी और निफ्टी इंडिया डिफेंस हरे निशान में थे।

सेंसेक्स पैक में सन फार्मा, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टीसीएस, पावर ग्रिड और टेक महिंद्रा गेनर्स थे। इंडिगो, एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी, एमएंडएम, बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, इटरनल, एचयूएल , अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, बीईएल, एलएंडटी, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, ट्रेंट और भारती एयरटेल लूजर्स थे।

वैश्विक बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो और सोल लाल निशान में थे, जबकि शंघाई और हांगकांग हरे निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को लाल निशान में बंद हुए थे।

बाजार में गिरावट की वजह अमेरिका की ओर से ईरान पर ताजा हमले करना और ईरान के तेल बेचने के लाइसेंस को रद्द करना है।

अमेरिकी सेना के मुताबिक, ईरान पर नए हमले हॉर्मुज के गुजर रहे तीन तेल से लदे जहाजों पर हमले के बाद किए गए हैं। इससे दोनों देशों में फिर से तनाव बढ़ गया है।

इससे कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखी गई है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 2.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 76.13 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 2.64 प्रतिशत की मजबूती के साथ 72.33 डॉलर प्रति बैरल पर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *