पढ़िए आज का राशिफल 7 अगस्त 2026: क्या करें, क्या न करें…

Horoscope

मेष राशि
प्रेम जीवन में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। बीती बातों को लेकर पार्टनर से बहस करने से बचें।

वृषभ राशि
आपकी राशि में चंद्रमा आज उच्च अवस्था में रहेंगे जिसके चलते प्रेम संबंधों में निखार देखने को मिलेगा। रोमांस और रोमांच आपके जीवन में बढ़ सकता है। विवाहित जातकों को भी शुभ परिणाम मिल सकते हैं।

मिथुन राशि
आज पार्टनर को आप कम समय दे पाएंगे जिसके चलते कुछ गलतफमियां पार्टनर के मन में आपको लेकर हो सकती हैं। हालांकि रात में प्यार भरी बातें करके पार्टनर को मना सकते हैं।

कर्क राशि
कर्क वाले अपनी बातों से आज पार्टनर का दिल जीत सकते हैं। रोमांस की अधिकता आपके प्रेम जीवन में देखने को मिल सकती है।

सिंह राशि
सिंह वालों के मीठे बोल आज पार्टनर को आकर्षित कर सकते हैं। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा और रिश्ता मजबूत हो होगा।

कन्या राशि
कन्या राशि के कुछ जातकों को लव पार्टनर से मनचाहा उपहार आज के दिन मिल सकता है। कुछ अविवाहित लोगों को विवाह योग्य जीवनसाथी मिल सकता है।

तुला राशि
रोमांस के लिहाज से आज का दिन बेहद अच्छा साबित हो सकता है। गिलेशिकवे आज दूर हो सकते हैं और शाम का वक्त पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक जगह पर बीत सकता है।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक वालों को किसी तीसरे को प्रेम संबंधों के बीच में आज नहीं आने देना चाहिए नहीं तो अलगाव की स्थिति बन सकती है। अपने पार्टनर पर भरोसा रखें और उनका साथ दें।

धनु राशि
इस राशि के कुछ लोग आज प्यार का इजहार करते देखे जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी अच्छे बदलाव आने की संभावना है।

मकर राशि
मकर राशि के जातक आज शाम को सारे काम पूरे करने के बाद पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। गिलेशिकवे आज के दिन दूर होंगे।

कुंभ राशि
कुंभ वालों को प्रेम संबंधों के मामले में सतर्कता बरतनी होगी। अपनी बातें पार्टनर पर न थोपें नहीं तो अलगाव की स्थिति बन सकती है।

मीन राशि
मीन राशि के लोगों के प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। आज के दिन दिल की बातें आपकी जुबां पर आ सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *