अमेरिका के यूटा में जंगल की आग बुझाते समय हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, दो लोग लापता

Crash

नई दिल्ली। अमेरिका के यूटा राज्य में लगी जंगल की भीषण आग को बुझाने के दौरान शुक्रवार (स्थानीय समय) को एक फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, दो लोगों को ले जा रहा एक सिकोरस्की एस-64 हेलीकॉप्टर, स्थानीय समय के हिसाब से सुबह करीब 10 बजे यूटा के रिचफील्ड के पास क्रैश हो गया। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, फायर अधिकारियों ने कहा कि हेलीकॉप्टर वाइडमाउथ 2 में लगी आग के पास क्रैश हुआ। यह अभी यूटा के 2026 की दूसरी सबसे बड़ी जंगल की आग है।

अधिकारियों के मुताबिक, इमरजेंसी कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया है। हेलीकॉप्टर में सवार दो लोगों की हालत के बारे में तुरंत जानकारी नहीं मिल पाई।

फिशलेक नेशनल फॉरेस्ट में यूएस फॉरेस्ट सर्विस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि इमरजेंसी कर्मचारी मौके पर हैं।

इसमें कहा गया, “हमारी सबसे पहली प्राथमिकता इस घटना पर कार्रवाई करना है। स्थानीय, राज्य और फेडरल अधिकारी कार्रवाई में मदद कर रहे हैं। जानकारी मिलते ही डिटेल जारी कर दी जाएगी। कृपया सब्र रखें क्योंकि इस घटना पर कार्रवाई जारी है और सुरक्षा उपायों को सबसे पहले प्राथमिकता दी जा रही है।”

राज्य की इंटर-एजेंसी पब्लिक इन्फॉर्मेशन एजेंसी ‘यूटा फायर इंफो’ के अनुसार 27 जुलाई को बिजली गिरने से लगी जंगल की आग ने अब तक 1,05,000 एकड़ यानी करीब 425 वर्ग किमी क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है। आग पर अब तक 19 फीसदी काबू पाया जा सका है।

600 से ज्यादा दमकल कर्मचारी आग बुझाने में लगे हैं। लकड़ी, झाड़ियों और घास के जलने से बढ़ती आग के कारण कम से कम छह इमारतें तबाह हो गई हैं।

जून की शुरुआत में, कोलोराडो में तेजी से फैलती जंगल की आग में फंसने से चार दमकलकर्मी मारे गए और पांचवां घायल हो गया। जैसे ही आग ने तेजी से उनकी जगह को घेर लिया, क्रू ने खुद को आग से बचाने के लिए टेंट जैसे इमरजेंसी फायर शेल्टर बना लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *