चीन में डाक सेवाओं की रफ्तार तेज, पहली तिमाही में 51.9 अरब पार्सल की डिलीवरी

parcel

नई दिल्ली। चीनी राष्ट्रीय डाक ब्यूरो ने बुधवार को बताया कि वर्ष 2026 की पहली तिमाही में चीन के डाक सेवा क्षेत्र ने कुल 51 अरब 90 करोड़ पार्सल संभाले, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 4.5 प्रतिशत अधिक है। इनमें से एक्सप्रेस डिलीवरी सेवाओं की संख्या 47 अरब 73 करोड़ रही, जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 5.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।

इस अवधि में डाक उद्योग का कुल राजस्व 4 खरब 49 अरब 27 करोड़ युआन रहा, जो वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 5.9 प्रतिशत अधिक है। वहीं, एक्सप्रेस डिलीवरी क्षेत्र ने अकेले 3 खरब 69 अरब 2 करोड़ युआन का राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 6.8 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

सेवा प्रकार के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में एक्सप्रेस डिलीवरी की मात्रा 3 अरब 35 करोड़ रही, जो पिछले वर्ष की पहली तिमाही की तुलना में 7.3 प्रतिशत कम है। शहरों के बीच होने वाली डिलीवरी 43 अरब 34 करोड़ तक पहुंची, जिसमें सालाना आधार पर 7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, अंतरराष्ट्रीय तथा हांगकांग-मकाओ-थाईवान क्षेत्रों से जुड़ी डिलीवरी 1 अरब 4 करोड़ रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 1.7 प्रतिशत अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *