पढ़िए आज का राशिफल 4 नवम्बर 2026: क्या करें, क्या न करें…

Horoscope

मेष: जीवन में सुकून, खुशियां और सकारात्मकता आएगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेंगी। जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।

वृषभ: घर की सजावट और सुख-सुविधाओं पर खर्च हो सकता है। फर्नीचर या किचन के नए उपकरण खरीदने का मन बनेगा। माताजी को तोहफा देना शुभ रहेगा।

मिथुन: बुध के वक्री होने से अपनी ही बातों में उलझने का खतरा है, इसलिए सोच-समझकर बोलें। ईमेल या कॉन्ट्रैक्ट भेजने से पहले दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लें।

कर्क: मन में कुछ बेचैनी या भावनात्मक तनाव महसूस हो सकता है। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले सावधानी बरतें।

सिंह: आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और महत्वपूर्ण कार्यों को गति मिलेगी। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। दिखावे के खर्चों पर नियंत्रण रखें।

कन्या: कारोबार और निवेश के लिहाज से दिन बेहद लाभकारी है। अटका हुआ सरकारी मामला सुलझ सकता है और नौकरी में तरक्की संभव है।

तुला: ग्रहों के गोचर से लाभ के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।

वृश्चिक: आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश की योजना सफल हो सकती है, बड़े-बुजुर्गों की सलाह उपयोगी रहेगी।

धनु: निवेश से जुड़ा कोई फैसला तुरंत ले सकते हैं। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा।

मकर: कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित होकर तारीफ कर सकते हैं। वेतन वृद्धि और छात्रों के लिए समय अनुकूल है।

कुंभ: प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल हो सकती है। परिवार के किसी पुराने सदस्य से मुलाकात हो सकती है।

मीन: जरूरी काम समय पर पूरे होने से राहत मिलेगी। नए कार्यों में सफलता और सरकारी नौकरी से जुड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *