सागर शराब कांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

Encounter

सागर। शराब कांड के मुख्य आरोपी रवि लखेरा का शार्ट एनकाउंटर हुआ। बरायठा के जंगल में पुलिस से आरोपी की मुठभेड़ हुई। आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस आरोपी को बंडा अस्पताल लेकर पहुंची गई है जहां उसका इलाज जारी है।

मामले में अब तक कुल 33 आरोपियों को बनाया गया है। इनमें रवि सहित 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, एक आरोपी की मौत हो गई है, जबकि एक आरोपी अस्पताल में भर्ती है। फिलहाल 13 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान 3 आरोपियों के 5 मकान भी तोड़े गए हैं। इनमें आरोपी मनीष, चंद्रभान और आशीष साहू के निर्माण शामिल हैं।

वांटेड रवि लखेरा मूल रूप से छतरपुर जिले के महोबा का रहने वाला है जो इस समय उत्तर प्रदेश के ललितपुर में गंगापुरम कालोनी में रहता है। रवि अंतरराज्यीय शराब तस्कर है। उसके खिलाफ मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश समेत अन्य स्थानों पर करीब 25 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें सबसे ज्यादा मामले आबकारी एक्ट के हैं।

आरोपी वर्ष 2025 में सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र आबकारी एक्ट के मामले में फरार चल रहा है। कुछ महीने पहले ललितपुर पुलिस ने आरोपी रवि को अवैध शराब फैक्ट्री के साथ गिरफ्तार किया था। यह बेहद शातिर आरोपी है। शराब बनाने से लेकर शराब निर्माण सामग्री की अच्छी समझ रखता है। यह अपनी टीम बनाकर नकली शराब बनाने का काम करता है।

जहरीली और अवैध शराब पीने से 4 अलग-अलग गांवों के 14 लोगों की मौत हो गई थी। इसपर सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि अधिकारियों को जल्द से जल्द आरोपियों की तलाश करने के निर्देश है। सभी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की घटनाओ को सरकार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी।

मिथाइल को मेथेनॉल भी कहते हैं और यह असली शराब से सस्ता पड़ता है। कई बार अवैध शराब बनाने वाले मुनाफे के लिए इसे मिला देते हैं। यह रसायन शरीर में जाते ही आंखों और नसों पर सीधा असर डालता है। कई बार इससे व्यक्ति की आंखों की रोशनी भी चली जाती है। ज्यादा मात्रा में शरीर में जाने पर मौत तक हो सकती है। यही वजह है कि डॉक्टर इसे बेहद जानलेवा रसायन मानते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *