श्रेया घोषाल का फैन गर्ल मोमेंट, फ्लाइट में हुई फाल्गुनी पाठक से खास मुलाकात

Shreya

मुंबई। मशहूर गायिका श्रेया घोषाल अपनी गायिकी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए हैं, लेकिन हाल ही में वे खुद एक फैन गर्ल बन गईं। दरअसल, फ्लाइट के दौरान उनकी मुलाकात फाल्गुनी पाठक से हुई और यह सफर उनके लिए यादगार बन गया।

फाल्गुनी पाठक ने इंस्टाग्राम पर इस मुलाकात की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह फ्लाइट के अंदर श्रेया घोषाल और संगीतकार जोड़ी विशाल-शेखर के साथ नजर आ रही हैं।

तस्वीर पोस्ट कर फाल्गुनी पाठक ने लिखा, “कुछ सफर मंजिल की वजह से नहीं बल्कि, रास्ते में मिले लोगों की वजह से खास बन जाते हैं। फ्लाइट में बेहद टैलेंटेड विशाल-शेखर और श्रेया घोषाल से मिलना एक प्यारा सरप्राइज था। खूबसूरत बातें, हसीन मुलाकात और साथ ले जाने के लिए कुछ यादें। कुछ पल बस दिल में संजोकर रखने के लिए होते हैं।”

फाल्गुनी पाठक से मिलना श्रेया घोषाल के लिए भी उतना ही खास था। उन्होंने कमेंट सेक्शन पर अपने दिल का हाल बयां करते हुए बताया कि ये उनके लिए फैन गर्ल मूमेंट था। गायिका श्रेया घोषाल ने लिखा, “यह मेरा फैन गर्ल मूमेंट था। लव यू सो मच मैम।”

फाल्गुनी पाठक मशहूर गायिका हैं और आज भी नवरात्र जश्न की शान और फेस्टिव पॉप की एक पहचान हैं। उनके गाने जैसे ‘मैंने पायल है छनकाई’, ‘चूड़ी’, ‘मेरी चुनर उड़ उड़ जाए’, ‘ओ पिया’ और ‘याद पिया की आने लगी’ आज भी लोगों के दिलों में बसे हैं। गुजराती लोक संगीत के साथ मिला उनका म्यूजिक एक पूरी पीढ़ी के लिए नवरात्र का साउंडट्रैक बन गया है।

वहीं दूसरी ओर, श्रेया घोषाल अपनी पीढ़ी की सबसे वर्सेटाइल प्लेबैक सिंगर्स में से एक के तौर पर स्थापित है। विशाल-शेखर के साथ उनकी लंबी जोड़ी ने कई हिट गाने दिए हैं, जिनमें ‘तुझ में रब दिखता है’, “मैं अगर कहूं” (ओम शांति ओम, 2007), ‘मनवा लागे’, ‘राधा’ (स्टूडेंट ऑफ द ईयर), ‘खबर नहीं’ (दोस्ताना) और ‘कहानी (फीमेल)’ (कहानी) शामिल जैसे सुपरहिट गाने भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *