फंग लीयुआन ने यूनेस्को के महानिदेशक से मुलाकात की

unesco

नई दिल्ली। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की पत्नी और लड़कियों व महिलाओं की शिक्षा बढ़ाने के लिए यूनेस्को की विशेष दूत फंग लीयुआन ने 12 मई को सुबह पेइचिंग में यूनेस्को के महानिदेशक खालिद अल-एनानी के साथ मुलाकात की।

इस मौके पर फंग लीयुआन ने यूनेस्को के महानिदेशक बनने पर एनानी को बधाई दी और वैश्विक लड़कियों व महिलाओं के शिक्षा कार्य में यूनेस्को की अहम भूमिका की प्रशंसा की।

फंग लीयुआन ने चीन में लड़कियों और महिलाओं के शिक्षा कार्य में मिली उपलब्धियों का परिचय दिया। उन्होंने विशेष दूत के कर्तव्य का पालन कर यूनेस्को के साथ सहयोग मजबूत करने की इच्छा जताई, ताकि वैश्विक लड़कियों और महिलाओं के शिक्षा कार्य को बढ़ाया जा सके।

वहीं, एनानी ने विशेष दूत बनने के बाद वैश्विक लड़कियों और महिलाओं का शिक्षा कार्य बढ़ाने में फंग लीयुआन के अहम योगदान की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि यूनेस्को चीन के मूल्यवान समर्थन का आभारी है और चीन के साथ आदान-प्रदान व सहयोग मजबूत करना चाहता है, ताकि वैश्विक लड़कियों और महिलाओं के शिक्षा कार्य का नया विकास बढ़ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *