दिल्ली में शराब की ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू, डीएसआईआईडीसी के ऐप से करें एडवांस ऑर्डर

liquor

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शराब खरीदारों के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत की गई है। दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम द्वारा तैयार किए गए ‘दिल्ली लिकर बुकिंग’ ऐप के माध्यम से अब खुदरा दुकानों से शराब की अग्रिम बुकिंग करने की सुविधा शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को इस नई डिजिटल पहल की जानकारी दी, जिससे शौकीनों को दुकानों पर लंबी कतारों से राहत मिलने की उम्मीद है।

उपभोक्ता इस विशेष ऐप पर जाकर अपनी पसंद के ब्रांड और मात्रा के अनुसार शराब ऑनलाइन बुक कर सकते हैं और उसका डिजिटल भुगतान भी कर सकते हैं।

हालांकि यह डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू हो चुका है, लेकिन स्पष्ट किया गया है कि फिलहाल शराब की होम डिलीवरी की कोई सुविधा नहीं दी जाएगी।

नियम के अनुसार, ऑनलाइन आर्डर और भुगतान करने के बाद खरीदार को 48 घंटे के भीतर खुद संबंधित खुदरा शराब की दुकान पर जाकर अपनी बोतलें प्राप्त करनी होंगी। निर्धारित समय सीमा के भीतर दुकान से शराब न लेने पर आर्डर या रिफंड को लेकर संबंधित स्टोर के नियम लागू होंगे।

त्योहारों या सप्ताहांत के दिनों में शराब की दुकानों पर लगने वाली लंबी भीड़ और अव्यवस्था से बचने में यह ऐप काफी मददगार साबित होगा।

इस डिजिटल पहल से पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनेगी और ग्राहक अपनी सुविधानुसार समय चुनकर दुकान से आसानी से अपना सामान कलेक्ट कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *