पढ़िए आज का राशिफल 17 सितंबर 2025: क्या करें, क्या न करें…

Horoscope

आज का मेष राशिफल
आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरुरत है। आज आपको कुछ समय परिवार के लिये जरूर निकालना चाहिए। आज आप किसी काम में बहुत ज्यादा व्यस्त रहेंगे। साथ ही दूसरों की कोई सलाह आपके लिये फायदेमंद सिद्ध होगी।आज बच्चों का मन पढ़ाई की अपेक्षा खेल – कूद में ज्यादा लगेगा। आपको अपनी सेहत फीट रखने के लिये नियमित तौर पर व्यायाम करना चाहिए। आज आपको व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।

आज का वृषभ राशिफल
आज घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। साथ में कहीं घूमने भी जायेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी और सोचे हुए जरूरी काम समय पर पूरे हो जायेंगें। आज आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। साथ ही खुशखबरी मिलने से आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी तथा जल्द ही आपको प्रमोशन भी मिलेगा।

आज का मिथुन राशिफल
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको कहीं रूका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आज आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नयी योजना बनायेंगे, जिसका फायदा भी होगा। आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा , आप धार्मिक पुस्तक पढेंगें जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आप विपरीत परिस्तिथियों में भी खुद को शांत रखेंगें और बेहतर विकल्प तलाश करेंगें। आज आपके भौतिक सुख – साधनों में बढ़ोत्तरी होगी। साथ ही आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

आज का कर्क राशिफल
आज व्यापार में उम्मीद से अधिक मुनाफा होने वाला है। आज आपको परिवार से कार्यों में मदद मिलती रहेगी। आज आपकी दोस्तों के साथ किसी विशेष मुद्दे पर बातचीत हो सकती हैं, जिससे आपको उसका समाधान मिल जायेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आज आपको अच्छे काम के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा। आज उचित दिशा में मेहनत करने से छात्रों को अपने करियर में सफलता अवश्य मिलेगी। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

आज का सिंह राशिफल
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। आज आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। साथ ही आज आपको कार्यक्षेत्र में नए अवसर भी प्राप्त होंगें। आज आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। इस राशि के वकील वर्ग व्यक्तियों के लिए आज का दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी बड़े केस में जीत मिलेगी।

आज का कन्या राशिफल
आज आपको अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है। आज आपको ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में आप सफल होंगे | साथ ही परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा और आपके अन्दर एक नयी ऊर्जा का संचार होगा। इस राशि के युवा अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए जरुरी कदम उठायेंगे। जिसका आपको शानदार परिणाम मिलेगा।

आज का तुला राशिफल
आज माता-पिता की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल होगी, जिससे आपकी चर्चा दूर – दूर तक होगी। आज आपको गंभीर मामलों को शांति और बातचीत से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। आज आप थोड़े भावुक भी हो सकते हैं, इसलिए आप कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें तो अच्छा रहेगा। आज आपके अधूरे पड़े काम किसी की मदद से पूरे हो जायेंगें, जिससे आपका मन संतुष्ट होगा। आज आपको किसी शारीरिक समस्या से राहत मिलेगी, जिससे काम में मन लगा रहेगा।

आज का वृश्चिक राशिफल
आज आप परिवार के साथ कहीं घूमने जायेंगे। आज किसी काम के सिलसिले में अनजान व्यक्ति से आपकी दोस्ती होगी, जो लम्बे समय तक चलेगी। इस राशि के कला और साहित्य से जुड़े व्यक्तियों को आज कहीं परफॉर्म करने का मौका मिलेगा। साथ ही कुछ जरूरी योजनायें आपके अनुसार पूरी होंगीं। आज अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे, जिससे मन पसंद जगह पर ट्रांसफर होने के योग बने हुये है।

आज का धनु राशिफल
आज ऑफिस के काम को पूरा करने में आप पूरी तरह से सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज आपको किसी सीनियर् वकील के साथ इंटरर्नशिप करने का मौका मिलेगा। आज आप करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। साथ ही आज आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिल जायेगी। आज कामकाजी महिलाओं का दिन अच्छा रहेगा, आप काम के साथ – साथ परिवार की जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभायेंगें।

आज का मकर राशिफल
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आपकी व्यापारिक डील किसी बड़ी कम्पनी के साथ फ़ाइनल होने की संभावना है। आज आपके घर पर किसी मेहमान का आगमन होगा, जिससे परिवार में चहल-पहल बनी रहेगी| आज आपको ऑफिस में एक साथ कई काम करने पड़ पड़ेंगे और काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लायेगी| आज आप पिता से किसी काम को लेकर विचार – विमर्श कर सकतें हैं, आपको समाधान मिलने के साथ उनका सहयोग भी प्राप्त होगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *