मेष: लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। कई स्रोतों से धन लाभ और सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को सफलता के योग हैं।
वृषभ: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुकी हुई पेमेंट मिलने के संकेत हैं। पार्टनरशिप के काम में सतर्कता बरतें। सेहत का ध्यान रखें, जंक फूड से बचें।
मिथुन: घर में शांति का माहौल बनेगा और अटका घरेलू विवाद सुलझेगा। काम का बोझ ज्यादा रह सकता है, इसलिए समय-समय पर ब्रेक लें।
कर्क: मानसिक तनाव से बचने के लिए अपनी पसंदीदा गतिविधियों पर ध्यान दें। सेहत सामान्य रहेगी, पर थकान या सुस्ती महसूस हो सकती है।
सिंह: बिजनेस में बड़ा ऑर्डर मिल सकता है और पार्टनरशिप में प्रगति होगी। ऑफिस का माहौल आपके लिए सकारात्मक रहेगा।
कन्या: चंद्रमा का गोचर आपकी ही राशि में होगा। आय का रुका हुआ स्रोत दोबारा शुरू होने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। दूसरों की कमियां निकालने से बचें।
तुला: अपने खर्चों पर गहरी नजर रखें। गुस्से पर काबू रखें और बेवजह के वाद-विवाद से दूर रहें। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई रुका काम बन सकता है।
वृश्चिक: आय के नए रास्ते खुलेंगे। अटका हुआ सरकारी काम सुलझ सकता है। जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें।
धनु: आपको कार्यक्षेत्र में उन्नति और प्रशंसा का मौका मिलेगा। धैर्य रखें, परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे।
मकर: दिन शुभ रहेगा, अटकी हुई पेमेंट या धन लाभ हो सकता है। शिक्षा और निवेश के लिए समय अनुकूल है।
कुंभ: वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें और मन को शांत रखें। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात या कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
मीन: दिन काफी शुभ रहेगा। धन और मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। सहकर्मियों और पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा।

