मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)
चंद्रमा का यह गोचर आपकी भाग्य भाव में सक्रियता लाएगा। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। यात्रा और उच्च शिक्षा से जुड़े अवसर मिलेंगे।
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope Today)
यह गोचर आपके अष्टम भाव को प्रभावित करेगा। अचानक बदलाव, गुप्त धन या रिसर्च से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है, लेकिन मानसिक उतार-चढ़ाव रहेंगे।
मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)
चंद्रमा आपके सप्तम भाव में है। साझेदारी, विवाह और बिजनेस में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं। रिश्तों में सुधार आएगा। वहीं पार्टनरशिप के काम में लाभ मिल सकता है।
कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)
यह गोचर आपके षष्ठ भाव में रहेगा। नौकरी और प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता जरूरी है।
सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today)
चंद्रमा पंचम भाव में है, जिससे प्रेम जीवन, शिक्षा और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है। संतान से सुखद समाचार मिल सकता है।
कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)
यह गोचर आपके चतुर्थ भाव को प्रभावित करेगा। घर-परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ की संभावना है।
तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)
चंद्रमा तृतीय भाव में है। साहस और पराक्रम बढ़ सकता है। छोटी यात्राएं लाभदायक रह सकती हैं और संचार कौशल बेहतर होगा।
कर्क राशि वालों के लिए आने वाले 3 साल कैसे रह सकते हैं, जानें करियर, व्यापार और सेहत का हाल
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
यह गोचर द्वितीय भाव में रहेगा। धन लाभ के योग बनेंगे, लेकिन वाणी में संयम रखना जरूरी होगा। वहीं आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।
धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहा है। आत्मविश्वास, आकर्षण और ऊर्जा में वृद्धि हो सकती है। नए कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है।
मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
चंद्रमा द्वादश भाव में रहेगा। खर्च बढ़ सकते हैं और मानसिक तनाव रह सकता है। ध्यान और एकांत में समय बिताना लाभकारी रहेगा।
कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
यह गोचर आपके एकादश भाव में है। आय में वृद्धि और इच्छाओं की पूर्ति के योग बनेंगे। मित्रों से सहयोग मिलने की संभावना है। साथ ही निवेश से लाभ मिल सकता है।
मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)
चंद्रमा दशम भाव में है। करियर में उन्नति, प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं।

