पढ़िए आज का राशिफल 1 अक्टूबर 2026: क्या करें, क्या न करें…

Horoscope

मेष – परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा. परिजनों का भरोसा जीतेंगे. अतिथि का आदर सत्कार बनाए रखेंगे. संस्कार परंपराओं का पालन करेंगे. साख सम्मान में वृद्धि होगी. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. बचत और बैंकिंग के कार्यों में रुचि लेंगे. महत्वपूर्ण लोगों से भेंटवार्ता में बेहतर रहेंगे. जिम्मेदारों से मुलाकात होगी. दीर्घकालिक योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. स्वास्थ्य और व्यक्तित्व का ध्यान रखेंगे. सुख में वृद्धि बनी रहेगी. बड़प्पन बनाए रखेंगे.

वृष – विविध प्रयास पक्ष में बनेंगे. नवीन कार्यों को गति मिलेगी. अनोखी कोशिशों को आगे बढ़ाएंगे. वातावरण में अनुकूलता रहेगी. महत्वपूर्ण लक्ष्य सधेंगे. करिरयर व्यापार बेहतर होगा. सभी का भरोसा जीतेंगे. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. कला कौशल में वृद्धि होगी. साझा प्रयास फलेंगे. प्रयोगों में रुचि रखेंगे. लंबित कार्यों में तेजी लाएंगे. रचनात्मक विषयों से जुडेंगे. योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. सुख सौख्य बना रहेगा. साख सम्मान में वृद्धि होगी.

मिथुन – विभिन्न मामलों में दबाव का अनुभव कर सकते हैं. रिश्तेदारों से सामंजस्य बनाए रखें. न्यायिक विषयों में सजग रहें. लेनदेन में ढिलाई से बचें. रिश्ते संवरेंगे. दान धर्म बढ़ेगा. दिखावे में रुचि बढ़ेगी. उधार से बचें. तर्कशील रहें. अपनों की खुशी के लिए प्रयास बढ़ाएंगे. निवेश पर जोर रहेगा. बजट पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों से सजग रहें. स्मार्ट डिले की नीति अपनाएंगे. पेशेवर तैयारी पर जोर बनाए रखें. विदेश के मामले सक्रिय रहेंगे.

कर्क – महत्वपूर्ण कार्यों में उत्साह बनाए रखेंगे. कारोबार में तेजी दिखाएंगे. आर्थिक गतिविधियां आगे बढ़ेंगी. विभिन्न कार्यों में शीघ्रता दिखाएंगे. इच्छित परिणाम बनेंगे. मित्रों को वरीयता देंगे. प्रबंधन पर जोर रखेंगे. निसंकोच आगे बढ़ेंगे. सक्रियता पर जोर देंगे. वाणिज्यिक अवसरों को भुनाएंगे. लाभप्रद स्थिति बनी रहेगी. विभिन्न मामले पक्ष में बनेंगे. संरक्षण में आगे रहेंगे. उल्लेखनीय प्रयास बन सकते हैं. अच्छे लाभ की संभावना रहेगी. संकोच का त्याग करेंगे.

सिंह – प्रबंधकीय कार्य तेज होंगे. आर्थिक वाणिज्यिक विषयों में रुचि बढ़ेगी. अधिकारियों से सहज संवाद बढ़ेगा. सक्रियता से काम लेंगे. बड़ी सोच रखेंगे. विभिन्न मामले साधेंगे. सुख सौख्य बनाए रहेंगे. पेशेवर जन बेहतर प्रदर्शन करेंगे. पैतृक कार्य संवरेंगे. प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा. करियर व्यवसाय में उल्लेखनीय प्रदर्शन बना रहेगा. दीर्घकालिक योजनाओं को बल मिलेगा. सफलता प्रतिशत उम्मीद से अच्छा रहेगा. वार्ताएं बढ़ेंगी. सभी का सहयोग मिलेगा.

कन्या – विभिन्न परिस्थितियां पक्ष में बनी रहेंगी. उच्च शिक्षा पर जोर रहेगा. लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे. लंबी दूरी की यात्रा संभव है. वाणिज्यिक मामले पक्ष में बनेंगे. भेंट मुलाकात में रुचि रखेंगे. लंबित कार्यों में तेजी लाएंगे. इच्छित सूचनाओं की प्राप्ति होगी. सभी को जोड़ने में सफल होंगे. आस्था और विश्वास से सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन बना रहेगा. व्यक्तित्व श्रेष्ठ बनाए रखेंगे. लाभ प्रभाव को बल मिलेगा. आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि रहेगी. पेशेवर संबंध संवरेंगे.

तुला – जोखिम उठाने से बचें. प्रबंधन पर ध्यान दें. कामकाजी व्यवस्था में नियमितता बनाए रखें. सहजता सामंजस्यता से काम लें. नीति नियमों पर जोर रखें. परिजनों की सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे. आकस्मिक स्थिति बनी रहने की संभावना है. परिवार में शुभ कार्य बनेंगे. करीबियों का सहयोग पाएंगे. विभिन्न कार्यों में धैर्य दिखाएं. कानून के उल्लंघन से बचें. आवश्यक कार्यों में स्मार्ट डिले बनाए रख सकते हैं. व्यक्तिगत मामलों में व्यस्तता बनी रहेगी.

वृश्चिक – नेतृत्व के कार्यों में आगे रहेंगे. परिस्थितियों पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. व्यापार प्रभावी बना रहेगा. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. मान सम्मान में वृद्धि होगी. करीबी सहयोगी होंगे. प्रयासों में तेजी बनाए रखेंगे. भूमि भवन के कार्य बनेंगे. पेशेवरता पर जोर देंगे. साथी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. टीम भावना बढ़ेगी. साझीदारी बढ़ेगी. योजनाओं को लंबित रखने से बचें. उद्योग व्यापार में अवसर बने रहेंगे. सभी का साथ सहयोग पाएंगे. सामर्थ्य में वृद्धि होगी.

धनु – विभिन्न प्रयासों को बनाए रखें. अफवाहों पर भरोसा न करें. तर्कशीलता बनाए रहें. नौकरीपेशा बेहतर प्रदर्शन करेंगे. कामकाजी गतिविधियों में सक्रियता बनाए रहेंगे. मेहनत के अनुरूप लाभ और प्रभाव में वृद्धि होगी. अपरिचित लोगों से सावधान रहें. लापरवाही पर अंकुश रखें. उधार का लेनदेन न करें. नियम अनुशासन से चलें. ठगों से दूरी बनाएं. सजगता से आगे बढ़ें. व्यर्थ चर्चा पर अंकुश लगाएं. बजट से चलेंगे. संकोच बना रहेगा. लापरवाही से बचें.

मकर – योग्यता से उचित जगह बनाएंगे. अवसरों का लाभ उठाएंगे. आर्थिक गतिविधियों में प्रभावी रहेंगे. योजनाओं में निरंतरता लाएंगे. अनोखे प्रयास बढ़ाएंगे. रचनात्मक कार्यों से जुड़ेंगे. आधुनिक विषयों में रुचि रहेगी. व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करेंगे. भ्रमण मनोरंजन का प्रयास रहेगा. शैक्षिक प्रयास बेहतर रहेंगे. मित्रों के साथ समय बिताएंगे. कार्यकारी पक्ष मजबूत होगा. रुटीन संवारेंगे. पेशेवरों का समर्थन रहेगा. प्रबंधन में रुचि लेंगे. अपनों से बनाकर चलेंगे.

कुंभ – घरेलू विषयों में धैर्य बढ़ाएंगे. निजी कार्यों में अतिउत्साह से बचें. भावुकता पर नियंत्रण बनाए रखें. कारोबारी लाभ का प्रतिशत सामान्य रहेगा. सुविधा संसाधनों में वृद्धि होगी. रुटीन प्रस्ताव प्राप्त होंगे. करियर व्यापार में औसत बने रहेंगे. घर परिवार से करीबी बढ़ाएंगे. वाहन लेने पर विचार कर सकते हैं. भौतिक सुविधाओं पर फोकस होगा. बड़ी सोच रखें. वरिष्ठों का सानिध्य बढ़ाएं. परिजनों से तालमेल बढ़ाएंगे. प्रबंधन पक्ष सहयोगी रहेगा. सहज रहें.

मीन – सामाजिक चर्चाओं में शामिल होंगे. महत्वपूर्ण कार्यों को गति देंगे. कामकाज पर फोकस रखेंगे. वाणिज्यिक विषयों में रुचि रहेगी. वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा. लक्ष्य पूरा करेंगे. साहस संपर्क बढ़ेगा. सामंजस्य और सहकारिता बढ़ेगी. निसंकोच आगे बढ़ेंगे. सुखद सूचना मिल सकती है. संकोच का त्याग करेंगे. आस्था बढ़ाएंगे. बंधुत्व की भावना बल पाएगी. तार्किक चर्चाओं में शामिल होंगे. कामकाजी यात्रा संभव है. मित्रों का साथ पाएंगे. संवाद पर जोर रहेगा. आलस्य का त्याग करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *