पढ़िए आज का राशिफल 4 अक्टूबर 2026: क्या करें, क्या न करें…

Horoscope

मेष — परिश्रम का फल उम्मीद से अधिक मिलेगा। बदलते माहौल के अनुसार बनाई गई नीतियां फायदेमंद साबित होंगी। पारिवारिक मामलों में माता-पिता की सलाह का सम्मान करें।

वृषभ — पुराना फंसा हुआ धन या अटका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से कोई पुराना विवादित मामला सुलझ सकता है। नया निवेश करने से अभी बचना बेहतर होगा।

मिथुन — कार्यक्षेत्र में काम करने के तरीके में बदलाव से अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की योजना सफल हो सकती है। बाहरी लोगों के दखल से परिवार में छोटी बात बड़ी न बनने दें।

कर्क — उधार के लेन-देन से आज सख्ती से बचें। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी जिससे मानसिक शांति मिलेगी। काम की अधिकता से थकान हो सकती है, अपनी सेहत का ध्यान रखें।

सिंह — सामाजिक मेल-जोल बढ़ाने से नए संपर्क बनेंगे और काम की उपयोगी जानकारियां मिलेंगी। बिना पूरी जानकारी के किसी को पैसा उधार न दें। किसी धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

कन्या — दिन मिलाजुला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यों में स्पष्टता रखनी होगी। किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें और जल्दबाजी में फैसले न लें।

तुला — कारोबार में तरक्की और नए अवसर मिलने के योग हैं। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। शुक्र के आपकी राशि में वक्री होने के कारण प्रेम और धन से जुड़े मामलों में सोच-समझकर कदम रखें।

वृश्चिक— मन की टेंशन दूर होगी और व्यापार में लाभ के अवसर बनेंगे। लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें। अचानक कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

धनु — कामकाज में जल्दबाजी दिखाने से नुकसान हो सकता है। धैर्य और संयम से काम लें। परिवार के साथ समय बिताने से आपसी संबंध मजबूत होंगे।

मकर — आय में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और अटके हुए काम पूरे होंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

कुंभ — नए काम की शुरुआत करने के लिए समय अनुकूल है। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना जरूरी है।

मीन — संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और प्रतिभा की सराहना होगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *