कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ हादसा: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने जताया शोक, 17 की मौत

nitin

नई दिल्ली। कोलकाता के चौरबाग़ान सार्वजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम को हुई दर्दनाक भगदड़ में 17 लोगों की मौत और 25 से अधिक लोगों के घायल होने की दुखद घटना पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

भारी बारिश और अचानक उमड़ी भीड़: उत्तर कोलकाता के चितरंजन एवेन्यू स्थित लोकप्रिय चौरबाग़ान पूजा पंडाल में शनिवार शाम अचानक तेज बारिश और कड़कने के कारण बाहर खड़े श्रद्धालु एक साथ अंदर की ओर भागे। इसी दौरान मची आपाधापी में लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े, जिससे यह भयानक हादसा हुआ।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मौके व मेडिकल कॉलेज अस्पताल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आयोजकों द्वारा की गई एक अचानक घोषणा और भीड़ नियंत्रण के उपायों में चूक के कारण यह हादसा हुआ।

घटना की पारदर्शी जांच के निर्देश जारी किए गए हैं और आयोजकों व निजी सुरक्षाकर्मियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *