मेष : कार्यों के अच्छे नतीजे मिलेंगे और रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार और रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। बातचीत में अहंकार से बचें। सूर्य को जल अर्पित करना शुभ रहेगा।
वृषभ : उच्च के चंद्रमा के प्रभाव से व्यक्तित्व में निखार और मानसिक स्पष्टता आएगी। आर्थिक लाभ के योग हैं, लेकिन उधार या सट्टेबाजी/शेयर मार्केट में पैसा लगाने से बचें। गणेश जी को प्रणाम करें।
मिथुन : मन किसी बात से व्यथित या असमंजस में रह सकता है। खर्च की अधिकता रहेगी, इसलिए बजट का ध्यान रखें। बातचीत और लेन-देन में सावधानी बरतें।
कर्क : नौकरी और कारोबार में गति और कमाई बेहतर होगी। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। आसपास के लोगों के नकारात्मक व्यवहार से सावधान रहें।
सिंह : करियर में मान-सम्मान और तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। व्यापारिक संतुलन बनेगा और कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है। पास में पीली वस्तु रखें।
कन्या : भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। भाई-बहन से आर्थिक लाभ हो सकता है। लाल वस्तु का दान करें।
तुला : शेयर बाजार या किसी पुराने जरिए से अचानक धन लाभ हो सकता है। चोट-चपेट या वाहन आदि से सावधानी बरतें। खर्च पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक : जीवनसाथी और पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी और बिजनेस में सरस व अनुकूल माहौल रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
धनु : धनु राशि में धन योग का निर्माण हो रहा है, जिससे पुराना कर्ज चुकाने में मदद मिलेगी और भारी मुनाफा होगा। मेहनत से काम पूरे होंगे।
मकर : दिन सुखद बीतेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े पुराने मामले सुलझ सकते हैं। नौकरी में नए काम और तरक्की के योग हैं। चींटियों को सतनाजा खिलाएं।
कुंभ : धन लाभ बढ़ेगा और परिवार का पूरा साथ मिलेगा। भूमि या प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ हो सकता है। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें।
मीन : कारोबार को नई दिशा मिलेगी और शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा। अटका हुआ पैसा या कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।

