मेष:
स्वभाव में भावुकता रहेगी। दूसरों की मदद करने से मान-सम्मान बढ़ेगा। पुराने निवेश से लाभ और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है।
वृष:
रुका हुआ पैसा या पुराना भुगतान वापस मिलने के योग हैं। आय के नए साधन बनेंगे और कार्य में तेजी आएगी।
मिथुन :
महालक्ष्मी योग के प्रभाव से धन लाभ के अवसर मिलेंगे। हालांकि वक्री बुध के चलते कागजी कार्यों में सावधानी बरतें।
कर्क:
चंद्रमा आपकी ही राशि में हैं। व्यापार से जुड़े नए काम बनेंगे और परिवार में सुकून रहेगा।
सिंह:
किसी करीबी रिश्तेदार से चल रहा पुराना विवाद सुलझ सकता है। प्रेम-रोमांस और व्यापार में लाभ के योग हैं।
कन्या:
कमाई के नए रास्ते खुलेंगे। लेन-देन और कागजी मामलों में थोड़ी सावधानी रखें।
तुला:
किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से बड़ी समस्या का समाधान मिलेगा। धन, मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।
वृश्चिक:
आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी और कारोबार में तेजी आएगी तथा धन लाभ के योग बनेंगे।
धनु:
घर में किसी धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है। युवाओं को अपनी क्षमता दिखाने का बेहतरीन मौका मिलेगा।
मकर:
घर के लिए नई चीजें खरीद सकते हैं। बच्चों को पढ़ाई में अच्छे नतीजे मिलेंगे और दांपत्य जीवन में प्यार बढ़ेगा।
कुंभ :
मित्रों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में थोड़ा संभलकर चलें और उधार देने से बचें।
मीन:
किसी रिश्तेदार से मुलाकात के बाद उलझा हुआ मामला सुलझ जाएगा। घर में सकारात्मक माहौल रहेगा और प्रेम जीवन में भरोसा बढ़ेगा।

