मेष: विचारों में संतुलन बनाए रखें और रिश्तों में तनाव से बचें। धनतेरस पर खरीदारी के दौरान अपने खर्चों पर काबू रखें।
वृषभ: घर में रौनक और खुशहाली रहेगी। खुली और सच्ची भावनाएं आपके रिश्तों को मजबूत करेंगी। दोपहर बाद वाणी पर संयम रखें।
मिथुन: निवेश लाभदायक रहेगा। मीडिया और तकनीकी कार्यों में विस्तार के योग हैं। रिश्तों में सामंजस्य के लिए धैर्य रखें।
कर्क: नौकरीपेशा लोगों के काम की तारीफ होगी। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। शुरुआती भाग में थोड़ी धीमी गति रहेगी।
सिंह: घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। दोपहर तक किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें और सतर्कता बरतें।
कन्या: चंद्रदेव और वक्री शुक्र आपकी ही राशि में हैं। भावनाओं और खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
तुला: कारोबार में उत्पादन बढ़ेगा और आय के नए स्रोत बनेंगे। दिखावे में आकर उधार लेकर खरीदारी करने से बचें।
वृश्चिक: धनतेरस पर विशेष आर्थिक लाभ और कार्यस्थल पर मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय के एक से अधिक स्रोत बन सकते हैं।
धनु: व्यावसायिक योजनाओं में तेजी आएगी। विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
मकर: आर्थिक मामलों में सकारात्मकता बनी रहेगी। नौकरी और कारोबार में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
कुंभ: नए काम शुरू करने और व्यापार के विस्तार के लिए दिन अनुकूल है। बड़े आर्थिक फैसले लेने से पहले अनुभवी सलाह लें।
मीन: रुकी हुई कारोबारी योजनाएं सफल हो सकती हैं। इनकम के नए अवसर प्राप्त होंगे।

