मेष राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको व्यापारिक रिश्तों का लाभ मिलेगा, जिससे आपका काम समय पर पूरा हो जाएगा। आज दोस्तों के साथ बाहर जाने का प्लान बनेगा। साथ ही आज परिवार से संबंधित लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय सकारात्मक रहेंगे। आज आपको किसी समस्या से राहत मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आप ऑनलाइन शॉपिंग करते समय अपने बजट का ध्यान रखें, वरना महत्वपूर्ण गतिविधियां बाधित हो सकती हैं।
वृष राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज पहले की अपेक्षा आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस राशि के आर्किटेक्ट क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज का दिन सौगात लेकर आया है। आज आपके कार्यों की तारीफ हो सकती है। आज सामाजिक गतिविधियों में दिन का अधिकतम समय बीतेगा। साथ ही अपने संपर्कों का दायरा और अधिक विस्तृत करना फायदेमंद रहेगा। आज अनुभवी लोगों के साथ समय व्यतीत करने से आपके व्यक्तित्व पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आज आप बेवजह की बातों से दूर रहें और बिना मांगे किसी को सलाह न दें।
मिथुन राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज मीडिया और मार्केटिंग संबंधी व्यवसाय से नई-नई जानकारियां मिलेंगी, जिससे आपकी कार्यप्रणाली में भी गति आएगी। इस राशि की महिलाएं अपने काम को लेकर काफी उत्साहित रहेंगी। आज आपको ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को पूरा करने में उच्चाधिकारियों का पूरा मार्गदर्शन मिलेगा। आज आप जीवनसाथी को जरूरत का सामान गिफ्ट करेंगे, जिससे रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।
कर्क राशि
आज आपका दिन आपके जीवन में नया बदलाव लेकर आएगा। आज घर वालों का भरपूर प्यार और सहयोग मिलेगा। साथ ही आज आप स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएंगे। आज आपको बच्चों के प्रति सहानुभूति और स्पष्टता रखने की जरूरत है। आज आपका धार्मिक कार्यों की तरफ झुकाव थोड़ा ज्यादा रहेगा, आप शाम को मंदिर जाकर भजन-कीर्तन में समय व्यतीत करेंगे। आज माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलने से अधिकतर काम आसानी से होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
सिंह राशि
आज आप अपने दिन की शुरुआत नई उमंग के साथ करेंगे। आज जिस काम को पूरा करने की ठान लेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। आज आपको किसी काम में बेहतर परिणाम मिलेंगे, जिससे आपका उत्साह और मनोबल बना रहेगा। साथ ही परिवार के साथ कोई मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेगा। आज व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है, धन लाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक रहेगा।
कन्या राशि
आज आपका दिन रचनात्मक कार्यों में लगा रहेगा। आप पिछले कुछ समय से जिस काम के लिए प्रयास कर रहे थे, आज उससे संबंधित खुशखबरी मिल सकती है। परंतु दूसरों से उम्मीद रखने की बजाय अपनी योग्यता पर विश्वास रखना ज्यादा बेहतर रहेगा, इससे आपका मनोबल बना रहेगा। संभव हो तो कार्य शाम होने से पहले ही संपन्न कर लें। इस राशि के जो व्यक्ति फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं, आज उन्हें किसी शो में एक्टिंग करने का ऑफर मिलेगा।
तुला राशि
आज आपका दिन खुशनुमा बना रहेगा। आज आप उन चीजों को ज्यादा महत्व देंगे जो आपके लिए जरूरी हैं। साथ ही आपको काम, परिवार और दोस्तों के बीच संतुलन बनाकर रखना चाहिए, ऐसा करने से आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आज दिन की शुरुआत में ही कोई शुभ समाचार मिलने से दिन अच्छा रहेगा। आज आपके दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी और पिछले कुछ समय से चल रही अनबन आज खत्म होगी।
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप पारिवारिक व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए बाहरी व्यक्तियों का अपने घर के मामले में हस्तक्षेप न होने दें। आज आपको नकारात्मक व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए और अपने काम पर फोकस करना चाहिए। साथ ही आज अपने व्यवहार में थोड़ी नरमी रखें, इससे आपके बिगड़ते काम बन जाएंगे। इस राशि के छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करेंगे।
धनु राशि
आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आज आप आर्थिक स्थिति को देखते हुए भविष्य की प्लानिंग बना सकते हैं, आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम जल्द ही मिलेगा। आज कार्यस्थल पर गतिविधियां धीमी होने के बावजूद आप अपनी योग्यता और मेहनत से काम को सफल बनाएंगे। आज आपको मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है, जिससे आपके लाभदायक संपर्क बन सकते हैं जो भविष्य में आपके काम आएंगे। आज महिलाओं का दिन काफी बिजी रहेगा, प्रोफेशनल काम के साथ-साथ घर का काम और बच्चों की जिम्मेदारी भी बढ़ सकती है।
मकर राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति और फोकस बनाए रखना जरूरी है, इससे व्यवसाय में आपकी मेहनत के बेहतर परिणाम सामने आएंगे। आज नौकरीपेशा व्यक्तियों को काम की अधिकता बनी रहेगी, जिससे आपको ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। आज आपके द्वारा किए गए कार्य में सफलता अवश्य मिलेगी। इस राशि के जो व्यक्ति विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें जल्द ही यह मौका मिलेगा।
कुंभ राशि
आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। आज शाम को आप किसी समारोह में जाएंगे, जहां आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से होगी। आज किसी विशेष व्यक्ति से प्रभावित होकर आप भी अपनी दिनचर्या में कुछ परिवर्तन लाने की कोशिश करेंगे तथा कुछ नए कार्यों को करने में आपका ध्यान केंद्रित होगा। आज आप कोई ऐसा निर्णय लेंगे जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए किसी अच्छी कंपनी से डील फिक्स करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा ठीक रहेगा।
मीन राशि
आज का दिन पहले की अपेक्षा ज्यादा लाभ दिलाने वाला रहेगा। आज आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करके काम करना चाहिए, आपके काम सफल होंगे। आज बिजनेस में मेहनत के मुताबिक नतीजे मिलेंगे और इनकम पहले से बेहतर होगी। लेकिन कोई भी व्यवसाय संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उचित सोच-विचार करना जरूरी है। आज आपको अपने काम में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इस राशि के बच्चे अगर ज्यादा मेहनत करेंगे तो भविष्य में जल्द ही सफलता मिलेगी। साथ ही आज बच्चे अपने पिता से परामर्श भी लेंगे।

