मेष राशि
मेष राशि वालों के नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा और नया पद-अधिकार प्राप्त हो सकता है. व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी तथा आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को बनते हुए कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं. जहां तक संभव हो, इस समय ज्यादा पेचीदा मामलों में हाथ डालने से बचें. व्यवहार-कुशलता बनाए रखनी होगी.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी और कामकाज अच्छा चलेगा. आमदनी बढ़ेगी तथा कर्ज की स्थिति में सुधार होगा. आवश्यक कार्यों में अनायास सफलता मिल सकती है.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को परिश्रम के बावजूद स्थिति मनमाफिक नहीं रहेगी. मानसिक चिंता बनी रह सकती है. भाई-बहनों अथवा मित्र वर्ग से कष्ट हो सकता है. लिखा-पढ़ी के काम में विशेष सावधानी बरतें.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों की सोच के अनुसार काम कम होंगे और किसी न किसी समस्या से उलझना पड़ सकता है. नौकरी में स्थानांतरण अथवा अधिकारियों के साथ मतभेद होने की संभावना है.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है. रोजगार और व्यापार के कार्य तेजी से चलेंगे तथा आपकी प्रगति होगी. मकान, प्रॉपर्टी और नए व्यापार-धंधे में सफलता मिलने के योग हैं.
तुला राशि
तुला राशि वालों का काम बनेगा. किसी कार्य से आपको धन प्राप्त होगा और आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नया काम शुरू होने में अब कोई देरी नहीं होगी तथा अड़चनें दूर होंगी.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के संतान पक्ष के लिए खर्च होगा. यह खर्च उनकी प्रगति के लिए किया जाएगा. घर में बड़े लोगों का समागम होगा. भूमि, भवन और वाहन सुख के लिए समय अनुकूल रहेगा.
धनु राशि
धनु राशि वालों को रोजी-रोजगार में सफलता मिलेगी और यशस्वी कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा. अब तक जो कोई इच्छा अधूरी रही है, उसकी पूर्ति होने का सिलसिला शुरू होगा.
मकर राशि
मकर राशि वालों को क्षेत्र के प्रमुख व्यापारियों, अधिकारियों एवं उच्चस्तरीय लोगों से संबंध बनाने का प्रयास करें. उनके सहयोग से चल रही समस्या का समाधान मिल सकता है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों का आवश्यक कार्यों में आपकी व्यवहार-कुशलता सफलता और प्रसिद्धि दिलाने वाली रहेगी. जरूरी कार्यों को पूरा करने में आपकी सूझबूझ प्रशंसनीय होगी.
मीन राशि
मीन राशि वालों को मानसिक उलझनें बनी रहेंगी. जिस व्यक्ति पर आपने अब तक भरोसा किया होगा या स्वयं कष्ट उठाकर उसे सुख दिया होगा, वही व्यक्ति आपके विरोध में कार्य कर सकता है.

