मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान पर भाजपा का कटाक्ष, तय है कांग्रेस की हार

Congress

भोपाल। आगामी पांच राज्यों के विधान सभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दलों में स्थानीय स्तर पर विरोध, हंगामा एवं कार्यकर्ताओं और नेताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। इसके बावजूद दोनों ही दल इस मामले पर एक दूसरे पर कटाक्ष करने से नहीं चूक रहे हैं।

मध्य प्रदेश में टिकट नहीं मिलने या पसंद के उम्मीदवार को टिकट नहीं मिलने के कारण बड़े पैमाने पर अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं की नाराजगी का सामना कर रही भाजपा ने कांग्रेस में टिकट बंटवारे के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के वीडियो को शेयर करते हुए कटाक्ष कर यह कहा है कि कांग्रेस में जिस तरह से टिकट बंटवारे पर तकरार जारी है, उसे देखते हुए प्रदेश में कांग्रेस की हार तय मानी जा रही है।

भाजपा ने कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर भी राजनीतिक निशाना साधा है। भाजपा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के हंगामे के वीडियो को शेयर करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, “कांग्रेस में टिकट बंटवारे पर तकरार, मध्य प्रदेश में तय है कांग्रेस की हार। टिकटों में मनमानी से आक्रोशित कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय और नेताओं के आवास के बाहर कर रहे उग्र विरोध प्रदर्शन। करप्शन नाथ और श्रीमान बंटाधार के नेतृत्व में कांग्रेस का अंत तय है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *