मेष राशि: करीबी रिश्तेदारों के आने से घर में उत्साह का माहौल रहेगा। नए व्यवसायिक अवसरों की तलाश करना फायदेमंद रहेगा।
वृष राशि: आपकी बातचीत और कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे। पब्लिक डीलिंग, मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े कार्यों में लाभ मिलेगा।
मिथुन राशि: योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है, लेकिन वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतें।
कर्क राशि: शारदीय नवरात्रि के पांचवें दिन गुरुदेव और मंगल की युति से विशेष लाभ के योग हैं। संपत्ति के विवाद में किसी की मध्यस्थता से समाधान निकल सकता है।
सिंह राशि: वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन से लक्ष्य हासिल करने में सफलता मिलेगी। फाइनेंस से जुड़े मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें।
कन्या राशि: नई योजना पर काम शुरू करने से अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा।
तुला राशि: मेहनत और योग्यता से महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे। इंटरव्यू और प्रेजेंटेशन में सफलता मिलने के योग हैं।
वृश्चिक राशि: चन्द्रमा आपकी ही राशि में हैं, जिससे मन में संवेदनशीलता बनी रहेगी। किसी खास प्रयास में सफलता मिल सकती है।
धनु राशि: गुरु की स्थिति के चलते ज्ञान, शिक्षा और भाग्य के कार्यों में विशेष लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।
मकर राशि: मनोबल ऊंचा बना रहेगा और शत्रु पक्ष पर विजय मिलेगी। अटके हुए कार्य पूरे होंगे।
कुंभ राशि: करियर-व्यापार में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मीन राशि: गुरु की कृपा से बड़ा ऑर्डर या शुभ समाचार मिल सकता है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

