मेष : आपकी योजनाएं सफल होंगी, संतान से सुख मिलेगा और व्यापार में लाभ के योग हैं। धन प्राप्ति के लिए थोड़ी मेहनत बढ़ानी होगी।
वृषभ : प्रॉपर्टी से जुड़े कार्य बनेंगे और परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी। चंद्रमा इसी राशि में उच्च के रहेंगे, जिससे दांपत्य जीवन में मिठास आएगी।
मिथुन : नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और कहीं दूर से शुभ समाचार मिलेगा। अचानक यात्रा का योग बन सकता है।
कर्क : करियर पर ध्यान देने का समय है और जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी या व्यापार में नुकसान की आशंका है।
सिंह : भाग्य का साथ मिलेगा, कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी और बड़ा बिजनेस ऑर्डर मिल सकता है।
कन्या : घर में रिश्तेदारों के आने से मेलजोल बढ़ेगा और दैनिक आय में बढ़ोतरी होगी। दूसरों की बातों में आने से बचें।
तुला : अपने काम खुद पूरे करने की कोशिश करें। उग्र स्वभाव पर अंकुश रखें और वाद-विवाद से बचें।
वृश्चिक : जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। अचानक लाभ या कोर्ट केस का फैसला पक्ष में आने के संकेत हैं।
धनु : शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा और रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
मकर : प्रॉपर्टी से जुड़ी बड़ी डील होने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है, लेकिन काम का दबाव रह सकता है।
कुंभ : भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी के शुभ योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।
मीन : नए ऑर्डर या कॉन्ट्रैक्ट मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी और आर्थिक उन्नति के योग हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

