मध्य प्रदेश के किसानों से सिर्फ दो प्रतिशत मूंग की खरीद चिंताजनक : कमलनाथ

kamalnath

भोपाल। मध्य प्रदेश में मूंग उत्पादक किसानों से सिर्फ दो प्रतिशत उपज की खरीदी पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने चिंता जताई है। इस स्थिति को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखा है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को लिखे पत्र में कहा है कि मध्य प्रदेश देश का सबसे अधिक मूंग उत्पादक राज्य है।

केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश से वर्ष 2025-26 में 4.54 लाख मीट्रिक टन मूंग खरीदी का कोटा तय किया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 16 जुलाई तक तय कोटे की सिर्फ़ दो प्रतिशत मूंग की ख़रीद की गई है। इस अन्याय के चलते किसानों को औने पौने दाम पर मूंग बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब केंद्र सरकार ने देश की कुल मूंग खरीद का 87 प्रतिशत कोटा मध्य प्रदेश के लिए तय किया है तो राज्य सरकार खरीदी क्यों नहीं कर रही।

उन्होंने कहा कि यह किसानों के साथ सरासर अन्याय है। किसानों से तत्काल मूंग ख़रीद की प्रक्रिया तेज की जाए। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि किसानो को हो रही परेशानी को देखते हुए मूँग खरीद की प्रक्रिया तेज की जाए। इस संबंध में मुख्यमंत्री संबंधित अधिकारियों को आदेश दें ताकि किसानों के संकट का समाधान हो।

दरअसल राज्य में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से मूंग की खरीदी में हो रही देरी और गड़बड़ी को लेकर किसान हरदा बैतूल सहित कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं।उनका यह आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस भी इस कांग्रेस भी इस मुद्दे को पूरे जोर से उठा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *